राप्रसे और पुलिस अधिकारियों के तबादले तत्काल निरस्त हों, कांग्रेस ने चुनाव आयोग से की शिकायत

राप्रसे और पुलिस अधिकारियों के तबादले तत्काल निरस्त हों, कांग्रेस ने चुनाव आयोग से की शिकायत

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (Madhyapradesh) की 28 सीटों पर होने वाले उपचुनाव (Byelection) के लिए 3 नवम्बर को मतदान (Voting) होना है| उससे पहले राज्य शासन ने 23 अक्टूबर को राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) और राज्य पुलिस सेवा (SPS) के अफसरों के तबादले (Transfer) कर दिए| अब कांग्रेस (Congress) ने इस पर आपत्ति जताते हुए चुनाव आयोग (Election Commission) में शिकायत की है| कांग्रेस का आरोप है कि बीजेपी (BJP) अपने चहेते अफसरों को उपचुनाव वाले क्षेत्रों में पदस्थापना करा रही है|

कांग्रेस द्वारा मुख्या निर्वाचन पदाधिकारी को दिए गए शिकायती पत्र में कहा है कि प्रदेश में 28 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के कार्यक्रम के अंतर्गत आचार संहिता प्रभावशील है| सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश में संपन्न हो रहे 28 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव को प्रभावित करने, अपने पक्ष में मतदान कराने के लिए अपने चहेते अधिकारियों की पदस्थापना करा रही है| जबकि प्रदेश में आदर्श आचार संहिता प्रभाव सील है और बिना चुनाव आयोग की स्वीकृति के तबादले प्रतिबंधित है|

कांग्रेस ने 23 अक्टूबर को किये राज्य प्रशासनिक सेवा और राज्य पुलिस सेवा के अफसरों के नाम सहित शिकायत की है| कांग्रेस ने मांग की है कि चुनाव क्षेत्रों के जिलों में किए गए अधिकारियों के स्थानांतरण तत्काल निरस्त किये जाए, जिससे कि विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव का मतदान निष्पक्ष और स्वतंत्र रूप से संपन्न हो सके|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews