शिवराज सिंह चौहान ने कहा- कांग्रेसी आएंगे, दारू बाटेंगे, साड़ी बाटेंगे, पायल बाटेंगे, फंसना मत

shivraj

शिवपुरी, मोनू प्रधान। जिले की पोहरी विधानसभा क्षेत्र के छर्च में शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी सुरेश धाकड़ रांठखेड़ा के पक्ष में चुनावी आमसभा को संबोधित करते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान (cm shivraj singh chauhan) ने कांग्रेस पार्टी को शिकारी की संज्ञा देते हुए मतदाताओं से कांग्रेस के जाल में नहीं फंसने की बात कही। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि चुनाव आते ही कांग्रेसी क्षेत्र में आएंगे दारू, साड़ी, पायल और कंबल बांटेंगे। लेकिन आप लोग इनके जाल में मत फंसना। इस बार कह देना कि जिसने हमारे लिए काम किया है उसी को वोट देंगे।

उन्होने कहा कि शिवराज मामा की सरकार रही तो वह आदिवासी महिलाओं एक हजार रूपया महीना देगी, बेटियों की शादियां होंगी, गरीबों के पक्के मकान बनेंगे, बच्चों की फीस भराएंगे। अगर कांग्रेस के जाल में फंस गए तो वह सारी योजनाएं छीन लेंगे। पहले भी सारी योजनाएं बंद कर दी थी कांग्रेस ने। अगर शिवराज सिंह को सीएम देखना चाहते हो तो यहां से भाजपा प्रत्याशी को कमल के फूल का बटन दबाकर विजयी बनाएं।

गरीब की थाली खाली नहीं रहने दूंगा, फ्री में लगेगी कोरोना वैक्सीन

सीएम मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार ने सब गरीबों को एक रुपए किलो में गेहूं चावल और नमक देने का काम किया है। मैंने ये योजना शुरू की तो विरोधियों ने कहा कि शिवराज तो प्रदेश को लुटाने का काम कर रहा है जबकि मैंने उनसे कहा कि मैं गरीबों को उनका हक दे रहा हूं, “राम की चिड़िया राम का खेत खाओ रे चिरैया भर भर पेट” सभी गरीबों के पास जिनके पास कच्ची टपरिया उन्हें 3 साल में पक्का मकान बना कर दिया जाएगा। प्रदेश के सभी गरीब मेधावी छात्रों की फीस प्रदेश सरकार भरवाएगी। कमलनाथ ने यह सारी योजनाएं बंद कर दी थी। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्य प्रदेश में कोरोना की वैक्सीन सभी लोगों को फ्री में लगवाई जाएगी।

कांग्रेस ने भर्ती बंद कर दी थी मैंने चालू कर दी

शिवराज ने कहा कि तत्कालीन कमलनाथ सरकार ने प्रदेश में सभी भर्तियां बंद कर दी थी,  मैंने प्रदेश में भर्तियों को फिर से चालू कर दिया है। गुरुवार को ही पुलिस की भर्ती के लिए विज्ञप्ति निकाली गई है। पुलिस, स्वास्थ्य शिक्षा सभी विभागों में भर्तियां प्रारंभ की जा रही हैं, जो पिछड़ी जातियां हैं सहरिया जैसी उनके बच्चों के लिए तो न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता प्राप्त करने के बाद बिना इंटरव्यू के ही छोटी नौकरियां दे दी जाएगी। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने संबल योजना और केंद्र की आयुष्मान भारत योजना के लाभ भी आम सभा में जनता को गिनाए।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews