सुरखी उपचुनाव : चेकिंग के दौरान फिर पकडे गये लाखों रुपए नकद

सुरखी उपचुनाव : चेकिंग के दौरान फिर पकडे गये लाखों रुपए नकद

सागर, शुभम पाठक| सुरखी विधानसभा में मंगलवार को मतदान होना है| मतदान से एक पहले एक बार फिर बड़ी मात्रा में नकदी पकड़ी गई है| एफ एस टी टीम एवं थाना सुर्खी पुलिस द्वारा सागर के रानगिर तिराहे पर लगी नाकाबंदी में चेकिंग के दौरान चार पहिया से 3-लाख रुपए नकद पकडे गए हैं| पुलिस अनुसार वाहन स्वामी आरोपी आजाद पिता विजय कुमार उम्र 29 वर्ष निवासी शास्त्री वार्ड सागर का बताया जा रहा है। इससे पहले भी सागर में चेकिंग के दौरान 36 लाख 95 हजार रुपए पकडे गए थे|

सुरखी विधानसभा उपचुनाव 2020 को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने हेतु चुनाव आयोग की मंशा अनुरूप जारी गाइडलाइन के अनुपालन में अतुल सिंह ,पुलिस अधीक्षक सागर के द्वारा दृढता से निकरानी रखी जा रही है जिससे सागर की सुरखी विधानसभा में होने वाला उपचुनाव पूर्ण रुप से निस्पक्ष हो सके और किसी भी प्रकार के लालच का उपचुनाव में प्रयोग ना हो।
सागर के पुलिस अधीक्षक अतुल सिंह के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस देवरी के नेतृत्व में लगे हुए पुलिस बल एवं एफ एस टी टीम के द्वारा रानगिर तिराहे पर लगाए गए नाके पर चेकिंग के दौरान एक चार पहिया वाहन फिगो फोर्ड रजिस्ट्रेशन क्रमांक एमपी 15 सी ए 7398 की चेकिंग के दौरान उसमें ₹3,05,000/ प्राप्त होने पर पुलिस द्वारा उसे जब्त कर लिया गया है।

वाहन चालक के द्वारा कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाने से रकम को विधिवत रूप से एफ एस टी टीम प्रभारी गजेंद्र सिंह के द्वारा जप्त कर थाना सुर्खी पुलिस को सौंप दी गयी है और आगे की कार्रवाई की जायेगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews