सिंधिया समर्थक गोविन्द सिंह राजपूत की बड़ी जीत, रिजल्ट से पहले ही लग गए थे बधाई के पोस्टर

सिंधिया समर्थक गोविन्द सिंह राजपूत की बड़ी जीत, रिजल्ट से पहले ही लग गए थे बधाई के पोस्टर

सागर, शुभम पाठक| मध्य प्रदेश (Madhyapradesh) की 28 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे (Byelection Result) बीजेपी (BJP) के पक्ष में आये हैं| ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) के ख़ास समर्थक माने जाने वाले गोविन्द सिंह राजपूत (Govind Singh Rajput) का बड़ी जीत हुई है| सुरखी विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी गोविन्द राजपूत ने कांग्रेस प्रत्याशी पारूल साहू (Parul Sahu) को 40 हजार से अधिक वोटों के बड़े अंतर से हराया है।

सुरखी विधानसभा उपचुनाव की मतगणना में शुरुआत से ही बीजेपी प्रत्याशी गोविन्द राजपूत आगे चल रहे थे, कुछ ही राउंड में पारुल साहू ने बढ़त बनाई| लेकिन सातवें राउंड के बाद बीजेपी प्रत्याशी की लीड लगातार बढ़ती गईं और 24 वे राउंड में 40990 मतों से भाजपा के गोविंद सिंह की जीत हुई|

दल बदल कर मैदान में थे दोनों प्रत्याशी
कई मायनों में यहां का उपचुनाव रोचक रहा| सिंधिया के साथ कांग्रेस से इस्तीफ़ा देकर गोविन्द राजपूत ने चुनाव लड़ा| वहीं कांग्रेस ने भी भाजपा छोड़ कर आई पूर्व विधायक पारुल साहू को टिकट दिया| दोनों प्रत्याशियों के बीच राजनीतिक लड़ाई पुरानी रही है| जब गोविन्द सिंह भाजपा में आये तो पारुल साहू ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया| कांग्रेस ने जहां अन्य सीटों पर दल बदल को मुद्दा बनाया लेकिन यहां दोनों ही प्रत्याशी दल बदल मैदान में थे| लेकिन जनता ने गोविन्द राजपूत को जीत का तोहफा दिया|

मतणना से पहले ही लगे थे बधाई के पोस्टर
मतगणना से पहले ही सोमवार को बीजेपी प्रत्याशी गोविंद सिंह राजपूत की जीत के पोस्टर लगने से राजनीतिक गरमाहट बढ़ गई थी। बीजेपी ने जहां अपनी जीत सुनिश्चित बताई थी, वहीं कांग्रेस ने इमरती देवी के कलेक्टर वाले बयान से जोड़ते हुए इस मामले में प्रशासन की भूमिका पर सवाल खड़े किए थे।

मंत्री भूपेंद्र सिंह ने जताया जनता का आभार
सुरखी विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के चुनाव प्रभारी और म.प्र. शासन के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने क्षेत्र के मतदाताओं और भाजपा कार्यकर्ताओं को इस विजयश्री का श्रेय देते हुए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया है। मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि, कांग्रेस के नेता पिछले छह महीनों से जनता में जो भ्रम फैला रहे थे, उसे सुरखी विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं ने भाजपा प्रत्याशी गोविंद सिंह राजपूत को जिताकर कांग्रेस को खारिज कर दिया है। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने इस चुनाव को कांग्रेस की अनैतिकता, असत्य जनता से वादा खिलाफी के खिलाफ एवं जंग की तरह लड़ा और जीत हासिल की।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews