जबलपुर में कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच जमकर हुआ पथराव, एएसआई हुआ घायल

MP Election 2023

MP Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए 230 सीटों पर एक चरण में 17 नवंबर को मतदान संपन्न हुआ। जहां जबलपुर की पूर्व विधानसभा में शीतला माई चौक के पास कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। दोनों ही पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ। दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं के तरफ से बम भी चले। वहीं इस मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई।

बमबाजी में एएसआई हुआ घायल

बमबाजी के दौरान एक एएसआई गोपाल सिंह घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल भिजवाया गया है। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान बीजेपी उम्मीदवार अंचल सोनकर भी मौके पर मौजूद थे। गौरतलब है कि जबलपुर की पूर्व विधानसभा सीट से कांग्रेस की तरफ से लखन घनघोरिया उम्मीदवार हैं।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews