आईएएस भरत यादव को मिला नरसिंहपुर कलेक्टर का अतिरिक्त प्रभार, आदेश जारी

आईएएस भरत यादव को मिला नरसिंहपुर कलेक्टर का अतिरिक्त प्रभार, आदेश जारी

नरसिंहपुर, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के कलेक्टर वेद प्रकाश के अस्वस्थ होने के कारण नरसिंहपुर कलेक्टर का अतिरिक्त प्रभाव आईएस भरत यादव को सौंपा गया है। बता दे कि भरत यादव मध्य प्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल भोपाल के आयुक्त पद पर पदस्थ हैं।

वही वेद प्रकाश के स्वास्थ्य लाभ लेने के पश्चात कार्य पर उपस्थित होने तक भरत यादव नरसिंहपुर जिले का प्रभाव संभालेंगे। इस मामले में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews