Hindi News

लाखों कर्मचारियों-पेंशनर्स को अक्षय तृतीया से पहले मिलेगा गिफ्ट! फिर बढ़ेगा महंगाई भत्ता, एरियर भी मिलेगा, जानें DA Hike पर अपडेट

Written by:Pooja Khodani
Published:
अक्षय तृतीया से पहले  यूपी व हरियाणा सरकार 2% महंगाई भत्ता बढाने का ऐलान कर सकती है। नई दरें 1 जनवरी 2025 से लागू होंगी, ऐसे में जनवरी फरवरी मार्च का एरियर भी मिलेगा।
लाखों कर्मचारियों-पेंशनर्स को अक्षय तृतीया से पहले मिलेगा गिफ्ट!  फिर बढ़ेगा महंगाई भत्ता, एरियर भी मिलेगा, जानें DA Hike पर अपडेट

UP/Haryana Employees DA Hike : केन्द्र सरकार ने केन्द्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते और पेंशनभोगियों की महंगाई राहत में 2% की वृद्धि कर दी, जिसके बाद जनवरी 2025 से डीए 53% से बढ़कर 55% पहुंच गया है। केंद्र द्वारा डीए बढ़ाए जाने के बाद अब राज्य सरकारों द्वारा डीए बढ़ाए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

इसी क्रम में राजस्थान व असम सरकार ने अपने कर्मचारियों पेंशनरों का डीए 55% कर दिया है। संभावना जताई जा रही है यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार और हरियाणा की नायब सैनी सरकार भी अक्षय तृतीया से पहले अपने कर्मचारियों पेंशनरों का महंगाई भत्ता बढ़ा सकती है।यूपी के 12 लाख कर्मचारियों व 16 लाख पेंशनरों और हरियाणा के 3 लाख से ज्यादा कर्मचारियों पेंशनरों को लाभ मिलेगा।

यूपी के कर्मचारियों पेंशनरों का बढ़ेगा डीए?

  • मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षय तृतीया से पहले  योगी आदित्यनाथ सरकार 2% महंगाई भत्ता बढाने का ऐलान कर सकती है, इसके लिए कैबिनेट बैठक में जल्द प्रस्ताव आ सकता है।  नई दरें 1 जनवरी 2025 से लागू होंगी, ऐसे में जनवरी फरवरी मार्च का एरियर भी मिलेगा।
  • नई दरों के बाद राज्य कर्मचारियों का डीए केन्द्र के समान 55% हो जाएगा। फिलहाल राज्य कर्मियों को 53% डीए का लाभ मिल रहा है।खबर है कि अप्रैल माह का वेतन जो मई में कर्मचारियों को मिलेगा उसके साथ बढ़े दर से महंगाई भत्ता दिए जाने का आदेश जारी हो सकता है। हालांकि अभी अधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
  • इसके अलावा यूपी के 2 लाख से अधिक कर्मचारियों के सालाना इंक्रीमेंट पर भी फैसला हो सकता है ।राज्य के लगभग 25% ऐसे कर्मचारी, जिनको जुलाई में इंक्रीमेंट नहीं मिलता, उन्हें जनवरी में 3% अतिरिक्त इंक्रीमेंट दिया जाएगा, इस तरह से उनके वेतन की बढ़ोतरी लगभग 6% हो जाएगी। बचे हुए सभी कर्मचारियों को 3% वेतन बढ़ोतरी का लाभ मिलेगा।हालांकि अभी अधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

हरियाणा के कर्मचारियों पेंशनरों को भी मिलेगा 55% डीए?

यूपी के अलावा अप्रैल महीने में हरियाणा के 2.75 लाख कर्मचारी 1.50 लाख पेंशनर्स को भी 55 फीसदी डीए का तोहफा मिल सकता है।चुंकी जब भी केन्द्र सरकार डीए बढ़ाती है हरियाणा सरकार भी ऐलान कर देती है।आखिरी बार दिवाली पर हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार ने जुलाई 2024 से 3% डीए बढ़ाया था जिसके बाद डीए 50% से बढ़कर 53% पहुंच गया । वर्तमान में राज्य कर्मचारियों को 53 फीसदी डीए का लाभ मिल रहा है।

ऐसे होती है महंगाई भत्ते की गणना

  • डीए और डीआर में बढ़ोतरी का कैलकुलेशन औद्योगिक श्रमिकों के लिए अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI-IW) के 12 महीने के औसत में हुई प्रतिशत वृद्धि के आधार पर की जाती है। सरकार अमूमन हर साल 1 जनवरी और 1 जुलाई को इन भत्तों में संशोधन करती है।
  • केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के लिए DA ऐसा होता है कैलकुलेट- DA% = [(Average of AICPI (Base Year 2001 = 100) पिछले 12 महीने के लिए – 115.76)/115.76] x 100
  • पब्लिक सेक्टर कर्मचारियों के लिए DA ऐसा होता है कैलकुलेट- DA% = [(Average of AICPI (Base Year 2001 = 100) पिछले 3 महीने के लिए – 126.33)/126.33] x 100
मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews