IAS Transfer : प्रशासनिक फेरबदल, 6 आईएएस अधिकारियों के तबादले, अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा, देखें लिस्ट

2011 बैच के आईएएस गिरीश दयालन को विशेष सचिव, जेल विभाग नियुक्त किया गया है। वहीं 2012 बैच के IAS संयम अग्रवाल को भी नई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
IAS Transfer News

पंजाब सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए शनिवार (6 जून 2026) को 6 वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। कार्मिक विभाग ने आदेश में सभी अधिकारियों को तुरंत अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं। इसमें कई महत्वपूर्ण विभागों के अतिरिक्त प्रभार भी बदले गए हैं।

पंजाब आईएएस तबादला सूची

  • मनवेश सिंह सिद्धू (2004 बैच): प्रशासनिक सचिव, श्रम विभाग के साथ साथ राजस्व एवं पुनर्वास विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। रूपनगर मंडल के अतिरिक्त आयुक्त और पंजाब इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड (PIDB) के प्रबंध निदेशक (MD) की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।
  • ​गिरीश दयालन (2011 बैच): विशेष सचिव, जेल विभाग के पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे रजिस्ट्रार (सहकारी सभाएं), पंजाब स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, PIDB और मार्कफेड जैसी महत्वपूर्ण जगहों पर अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे।
  • ​संयम अग्रवाल (2012 बैच): राज्य स्वास्थ्य एजेंसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) और एंटी-ड्रग अभियान के नोडल अधिकारी के रूप में अपना कार्य जारी रखेंगे। रजिस्ट्रार (सहकारी सभाएं) और पंजाब स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के प्रबंध निदेशक (MD) का अतिरिक्त प्रभार भी सौंप दिया गया है। वर्तमान में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के विशेष सचिव, राज्य स्वास्थ्य एजेंसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और नशा विरोधी अभियान के नोडल अधिकारी के रूप में कार्यरत है।
  • विशेष सारंगल (2013 बैच): विशेष सचिव, सुशासन (Good Governance) और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के पद पर कार्यरत सारंगल को मार्कफेड (MARKFED) के प्रबंध निदेशक (MD) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
  • ​साक्षी साहनी (2014 बैच): स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में विशेष सचिव नियुक्त किया गया है। वे राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM), पंजाब के मिशन निदेशक और पंजाब शहरी योजना एवं विकास प्राधिकरण (PUDA) के मुख्य प्रशासक के रूप में अपनी वर्तमान जिम्मेदारियां संभालती रहेंगी।
  • ​प्रीति यादव (2014 बैच): विशेष सचिव, रोजगार सृजन, कौशल विकास और प्रशिक्षण के पद पर तैनात प्रीति यादव को वित्त विभाग में विशेष सचिव (व्यय) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

Punjab IAS Transfer Order

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews