कर्मचारियों को जल्द मिलने वाली है 3 गुड न्यूज! 49000 से 2.19 लाख तक बढ़ेगी सैलरी, DA Arrears पर नई अपडेट

कर्मचारियों को जल्द मिलने वाली है 3 गुड न्यूज! 49000 से 2.19 लाख तक बढ़ेगी सैलरी, DA Arrears पर नई अपडेट

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। केंद्रीय कर्मचारियों (7th Pay Commission Central Government employees) को महंगाई भत्ते के अलावा जल्द 3 और खुशखबरी मिल सकती है। ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जुलाई में कर्मचारियों के डीए के अलावा फिटमेंट फैक्टर 3.68 फीसदी और हाउस रेंट अलाउंस 3 प्रतिशत तक बढ़ सकता है।इसके अलावा जनवरी 2020 से जून 2021 के बकाया 18 महीने के डीए एरियर पर फैसला हो सकता है।अगर ऐसा हुआ तो कर्मचारियों की सैलरी में 49000 से लेकर 2.18 लाख तक इजाफा देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़े.. MP Teacher Recruitment: इन पदों पर निकली है भर्ती, 11 जुलाई से पहले करें आवेदन, जानें नियम और पात्रता

ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, जुलाई में केंद्रीय कर्मचारियों का फिटमेंट फैक्‍टर 2.57 से बढ़ाकर 3.68 तक किया जा सकता है। इससे बेसिक सैलरी में 8000 का इजाफा होगा और बेसिक सैलरी 18000 से बढकर 26000 हो जाएगी।उदाहरण के तौर पर, यदि किसी केंद्रीय कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18,000 रुपए है, तो भत्तों को छोड़कर उसकी सैलरी 18,000 X 2.57= 46,260 रुपए का लाभ होगा।3.68 होने पर सैलरी 95,680 रुपये (26000 X 3.68 = 95,680) हो जाएगी यानि सैलरी में 49,420 रुपए लाभ मिलेगा।अगर इसे बढ़ाकर 3 किया जाता है तो बेसिक सैलरी 21000 रुपए होगी।

बता दे कि कर्मचारियों को मिलने वाली सैलरी में फिटमेंट फैक्टर का अहम रोल होता है। इस फैक्टर के कारण ही केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन में ढाई गुना से अधिक की बढ़ोतरी होती है। 7वें वेतन आयोग में जो Pay matrix बने है वे Fitment factor पर बेस्‍ड हैं। आखरी बार 2016 में फिटमेंट फैक्टर बढ़ाया गया था और न्यूनतम बेसिक सैलरी 6,000 रुपये से बढ़ाकर 18,000 रुपये की गई थी।अब फिटमेंट फैक्टर बढ़ता है तो बेसिक सैलरी 26000 हो जाएगी।

हाउस रेंट अलाउंस में हो सकती है वृद्धि

  • इसके अलावा 7वें वेतन आयोग (7th pay commission) के तहत सैलरी पाने वाले केंद्रीय कर्मचारियों के हाउस रेंट अलाउएंस (HRA) में बढोतरी की सकती है।वर्तमान में HRA शहर की कैटेगरी के हिसाब से 27 फीसदी, 18 फीसदी और 9 फीसदी की दर से दिया जा रहा है।
  • माना जा रहा है कि जल्द X श्रेणी के कर्मचारियों के HRA में 3, Y श्रेणी के हाउस रेंट अलाउंस में 2 फीसदी और Z श्रेणी के लिए 1 फीसदी मकान भत्ता वृद्धि हो सकती है। इसके बाद यह 27% से बढ़कर 30% हो जाएगा।
  • लेकिन यह उस स्थिति में होगा, जब डीए 34 फीसदी से बढ़कर 50 फीसदी पर पहुंच जाए, इससे सालाना HRA में 20,484 रुपए वृद्धि होगी, क्योंकि 7th Pay Matrix के हिसाब से कर्मचारियों की अधिकतम बेसिक सैलरी 56,900 रुपए है।
  • उदाहरण के तौर पर, हाउस रेंट अलाउंस 56900 रुपए x 27/100= 15363 रुपए महीना है तो 30% HRA होने पर 56,900 रुपए x 30/100= 17,070 रुपए महीना हो जाएगा यानि कुल अंतर: 1707 रुपए महीना होगा।सालाना HRA में 20,484 रुपए वृद्धि होगी। ये दर एरिया और शहर के हिसाब से अलग-अलग होती है, फिलहाल तीनों कैटेगरी के लिए मिनिमम HRA 5400, 3600 और 1800 रुपए हैं।

18 महीने के एरियर पर भी फैसला संभव

वही लंबे समय से अटके केंद्रीय कर्मचारियों के 18 महीने के बकाया डीए एरियर (18 Month DA Arrears) का भी भुगतान किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जुलाई में केन्द्र की मोदी सरकार जनवरी 2020 से जून 2021 के बकाया डीए एरियर का भुगतान पर विचार कर  एकमुश्त 1.50 लाख रूपए तक दिए जा सकते है। संभावना है कि जल्द वित्त मंत्रालय, डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग और व्यय विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त सलाहकार तंत्र (JCM) की एक बैठक होगी।

यह भी पढ़े.. सरकार का बड़ा फैसला, प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी, 13 करोड़ किसानों को मिलेगा लाभ

इसका लाभ 47 लाख 68 हजार कर्मचारियों और 68 लाख 62 हजार पेंशनर्स को मिलेगा।अगर बकाया डीए एरियर क्लीयर होता है तो लेवल 13 के कर्मचारियों को डीए एरियर के रूप में 1,44,200 रुपए से लेकर 2,18,200 रुपए,
लेवल-13 7th CPC बेसिक पे-स्केल 1,23,100 रुपये से 2,15,900 रुपये  और लेवल 14 के कर्मचारियों का बकाया डीए 1,44,200 रुपए से 2,18,200 रुपए का लाभ मिलेगा। कर्मचारी का मूल वेतन 56,000 रुपये है उसे 3 महीने का (13,656 + 10,242 + 13,656) = 37,554 रुपये का एरियर होगा। हालांकि अभी तक सरकार की तरफ से कोई पुष्टि नही हुई है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews