Hindi News

लाखों कर्मचारियों को जल्द मिलेगा बड़ा तोहफा, फिर बढ़ेगा महंगाई भत्ता, वित्त विभाग ने शुरू की तैयारियां, सैलरी में आएगा उछाल

Written by:Pooja Khodani
Last Updated:
लाखों कर्मचारियों को जल्द मिलेगा बड़ा तोहफा, फिर बढ़ेगा महंगाई भत्ता, वित्त विभाग ने शुरू की तैयारियां, सैलरी में आएगा उछाल

demo pic

लखनऊ, डेस्क रिपोर्ट।  उत्तर प्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों-पेंशनरों के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य के 30 लाख कर्मचारियों और पेंशनरों (7th Pay Commission UP Employees Pensioners) को 24 अक्टूबर से पहले बड़ा तोहफा मिलने वाला है। योगी सरकार कर्मचारियों का महंगाई भत्ता और महंगाई राहत एक बार फिर 4% बढ़ाने वाली है, इसके लिए वित्त विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है, जल्द ही प्रस्ताव तैयार कर सीएम के पास भेजा जाएगा और यहां से मंजूरी मिलने ही इसे लागू कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़े…PM Kisan: 12 करोड़ किसानों को जल्द मिलेगा तोहफा, इस दिन खाते में आएंगे 2000! 12वीं किस्त पर आई बड़ी अपडेट

दरअसल, वर्तमान में उत्तर प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को 34% महंगाई भत्ता और महंगाई राहत का लाभ मिल रहा है। चार प्रतिशत वृद्धि होने पर कर्मचारियों और पेंशनरों का डीए व डीआर 38 प्रतिशत हो जाएगा।अगर ऐसा नहीं हुआ तो नवंबर की सैलरी में बढ़ा हुआ डीए आएगा और बोनस की राशि अक्टूबर में भेजी जा सकती है। इसके लिए वित्त विभाग ने सैलरी, महंगाई भत्ता और महंगाई राहत का प्रस्ताव बनाने की तैयारियां शुरू कर दी है।वही बोनस का भी ऐलान जल्द हो सकता है।

यह भी पढ़े..खुशखबरी: लाखों कर्मचारियों को दशहरे से पहले मिलेगी सौगात, प्रस्ताव को मंजूरी, खाते में आएंगे 18000 रुपए

बता दे कि साल में 2 बार सरकारी कर्मचारियों के डीए और पेंशनरों के डीआर में बढ़ोतरी जनवरी और जुलाई महीनों से प्रभावी होती । जब भी केंद्र के तरफ से डीए बढ़ाया जाता है तभी यूपी में भी कर्मचारियों पेंशनरों के महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में वृद्धि की जाती है। नियमानुसार, केंद्र सरकार ने कर्मचारियों का जुलाई का डीए बढ़ा दिया है, ऐसे अब केन्द्र की तर्ज पर योगी आदित्यनाथ (Yogi Government) सरकार भी 4 प्रतिशत और भत्ता बढाने की तैयारी है।

बोनस का भी मिलेगा लाभ

राज्य सरकार त्योहारों खास तौर पर दीपावली पर अराजपत्रित कर्मचारियों को बोनस देती है। उम्मीद जताई जा रही है कि राज्य सरकार इसी महीने कर्मचारियों को बोनस देने का फैसला कर सकती है। उम्मीद है कि 24 अक्तूबर से पहले वेतन भुगतान का आदेश जारी कर दिया जाएगा और नवंबर की सैलरी में कर्मचारियों को बढ़े हुए डीए का लाभ दिया जा सकता है। वित्त विभाग के सूत्रों के अनुसार केंद्र सरकार की घोषणा के बाद वित्त विभाग ने भी डीए-डीआर में वृद्धि व बोनस देने का प्रस्ताव तैयार कराने की कवायद शुरू कर दी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews