कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! 18 महीने के पेंडिंग डीए एरियर पर आया बड़ा अपडेट

minimum wage

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। 7th Pay Commission. केंद्रीय कर्मचारियों ( Central Government employees Pensioners) के लिए बड़ी खबर है।  जनवरी 2020 से लेकर जून 2021 तक के बकाया डीए एरियर को लेकर ताजा अपडेट सामने आई है।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कर्मचारियों को डीए के भुगतान के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा। डीए एरियर पर सरकार ने साफ कहा है कि अभी इस पर कोई विचार नहीं है।हालांकि कर्मचारियों को होली पर 3 प्रतिशत महंगाई भत्ते की सौगात मिल सकती है।

यह भी पढ़े.. MP Weather: फिर एक्टिव होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, 2 दिन बाद बदलेगा मौसम, जानें हफ्ते का हाल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केन्द्रीय कर्मचारियों को 18 महीने के बकाया डीए पर और इंतजार करना होगा। जनवरी 2020 से लेकर जून 2021 तक के पेंडिंग डीए एरियर का भुगतान अभी नहीं किया जाएगा,  सरकार की ओर से जारी किए गए इस बयान से कर्मचारियों को बड़ा झटका लगा है। बीते दिनों कयास लगाए जा रहे थे कि बजट 2022  या फिर 2 फरवरी 2022 को होने वाली मोदी कैबिनेट बैठक में इस पर सहमति बन सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया और सरकार ने भी साफ कर दिया कि अभी कोई विचार नहीं, हालांकि, होली पर सरकार डीए में इजाफा कर कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी दे सकती है।

 यह भी पढ़े.. कर्मचारियों का जल्द बढ़ेगा महंगाई भत्ता! 38 हजार का एरियर भी मिलेगा, जानें ताजा अपडेट

बता दे कि बीते दिनों मोदी सरकार में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने भी एक बयान जारी कर जानकारी दी थी कोरोना के हालातों को देखते हुए कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को रोका गया था, ताकी उस पैसे से गरीबों और जरूरतमंदों की मदद की जा सके।वही सरकारी मंत्रियों, सांसदों की सैलरी में भी कटौती की गई थी, लेकिन केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में किसी भी तरह की कोई कटौती नहीं की गई और न ही डीए में कटौती की गई, पूरे साल और डीए और उनकी सैलरी का भुगतान किया गया।

एकमुश्त भुगतान की मांग

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेशनल काउंसिल ऑफ ज्‍वाइंट कंसल्टेटिव मशीनरी (JCM) के सचिव (स्टाफ साइड) शिव गोपाल मिश्रा ता कहना बै कि काउंसिल ने सरकार के सामने मांग रखी है कि DA बहाल करते वक्त 18 महीने से पेंडिंग DA एरियर का भी वन टाइम सेटलमेंट (One Time Settlement)  कर दिया जाए।वही भारतीय पेंशनभोगी मंच ने भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) को पत्र लिखकर इस पूरे मामले में हस्तक्षेप कर जल्द निर्देश जारी करने की अपील की है। हालांकि तमाम बैठकों, चर्चाओं और मांगों के बावजूद फाइनल निर्णय अबतक नहीं लिया गया है। केंद्रीय कर्मचारी अभी भी डिमांड पर अड़े हैं और सरकार से बातचीत जारी है। वहीं संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही कैबिनेट सेक्रेटरी के साथ इस माममले पर चर्चा की जा सकती है।

खाते में क्रेडित हो सकते है 2 लाख तक 

अगर सरकार डीए एरियर का भुगतान करती है तो कर्मचारियों को सैलरी में 2 लाख तक लाभ मिलेगा। नेशनल काउंसिल ऑफ जेसीएम के शिवगोपाल मिश्रा का कहना है कि लेवल-1 के कर्मचारियों का DA एरियर 11,880 रुपए से लेकर 37,554 रुपए , लेवल-13 (7th CPC बेसिक पे-स्केल 1,23,100 रुपए से 2,15,900 रुपए) या लेवल-14 (पे-स्केल) का 1,44,200 रुपए से 2,18,200 रुपए का भुगतान किया जाएगा।अगर कर्मचारी का मूल वेतन 18,000 रुपये है, उसे 3 महीने के हिसाब से बकाया डीए एरियर (4,320+3,240+4,320) = 11,880,  56,000 रुपये है उसे 3 महीने का (13,656 + 10,242 + 13,656) = 37,554 रुपये का डीए एरियर मिलेगा।

(यह आंकड़े एक उदाहरण के तौर पर दर्शाए गए है, इसमें बदलाव हो सकता है।)

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews