नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। 7th Pay Commission. केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों ( Central Government employees Pensioners) को मोदी सरकार फरवरी में दो बड़ी सौगात दे सकती है। एक तरफ कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाया जा सकता है, जिससे सैलरी में करीब 21 हजार तक का इजाफा होगा। वही फिटमेंट फैक्टर में भी बढ़ोतरी की जा सकती है, इसके बाद मिनिमम बेसिक सैलरी 26000 हो जाएगी । कुल मिलाकर इन दो बड़े फैसलों से कर्मचारियों की सैलरी में 50 हजार तक का इजाफा होगा।इसका लाभ 1 करोड़ कर्मचारियों को मिलेगा।वही HRA भत्ता बढ़ा तो सैलरी में एक बड़ा उछाल देखने को मिलेगा।
यह भी पढ़े.. SSC CHSL 2022: इन पदों पर बंपर भर्ती, 1 फरवरी से आवेदन, 80 हजार सैलरी, जानें आयु-पात्रता
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केन्द्र की मोदी सरकार फरवरी 2022 में फीटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) 3.68 तक कर सकती है। वर्तमान में फिटमेंट फैक्टर 2.57 है और अगर इसे 3.68 तक बढ़ाया गया तो सैलरी में करीब 8 हजार का फायदा मिलेगा। इस बढ़ोतरी से न्यूनतम मूल वेतन यानी बेसिक सैलरी 18000 से बढ़कर 26,000 हो सकती है।इसका लाभ देश के 48 लाख केंद्रीय कर्मचारी और करीब 60 लाख पेंशनर्स को मिलेगा। इस संबंध में जल्द केन्द्र सरकार के साथ कर्मचारी संगठन की एक बड़ी बैठक हो सकती है।
ये भी पढ़ें
आखरी बार फिटमेंट फैक्टर 6 साल पहले बढ़ाया गया था। इससे पहले 2016 में फिटमेंट फैक्टर बढ़ाया गया था, जिसमें कर्मचारियों का न्यूनतम बेसिक वेतन 6,000 रुपये से बढ़कर 18,000 रुपये की गई थी, यानि कर्मचारियों को सीधे 12 हजार का फायदा मिला था।अगर 2022 में फिर फिटमेंट फैक्टर में बढोतरी होती है तो सैलरी में 8 हजार का इजाफा होगा।फिटमेंट फैक्टर केंद्र सरकार के सभी कर्मचारियों के लिए बेसिक वेतन तय करता है।इसके बढ़ने से महंगाई भत्ता और अन्य भत्ते भी अपने आप बढ़ जाते है।
महंगाई भत्ते में हो सकती है 3 प्रतिशत की वृद्धि
इसके साथ ही मोदी सरकार केन्द्रीय कर्मचारियों को एक बार फिर महंगाई भत्ते के सौगात दे सकती है। संभावना जताई जा रही है कि मोदी सरकार कर्मचारियों का डीए 3 प्रतिशत तक बढ़ा सकती है, जिसके बाद कुल डीए 31% से बढ़कर 34% हो जाएगा। वही हाउस रेंट अलाउंस में भी 3 प्रतिशत (DA/HRA Hike) का इजाफा हुआ तो HRA 27 फीसदी से बढ़कर 30% हो सकता है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिसंबर 2021 में महंगाई दर के आंकड़े के आधार पर कर्मचारियों के DA में 3 फीसदी का इजाफा तय माना जा रहा है।दिसंबर के आंकड़े जनवरी 2022 में जारी किए जाएंगे, अगर दिसंबर 2021 तक CPI(IW) का आंकड़ा 125 तक रहता है,तो ऐसे में 2 या फिर 3 फीसदी डीए का बढ़ना तय है। AICPI सितंबर 2021 तक के आंकड़ों के अनुसार DA 32.81% और नवंबर के आंकड़ों के बाद AICPI इंडेक्स 125.7 है।
यह भी पढ़े.. MP से जाने वाली भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस समेत ये ट्रेनें रद्द, किराया होगा वापस, देखें शेड्यूल
3 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ने पर कर्मचारियों की सैलरी 20000 रुपये तक बढ़ जायेगी।अगर DA 34 प्रतिशत होता है तो 18,000 रुपए बेसिक सैलरी वाले कर्मचारियों का DA सालाना 6,480 रुपए और 56000 सैलरी वाले का सालाना 20,484 रुपए हो जाएगा।वही 3 प्रतिशत HRA बढ़ोतरी से करीब 30 लाख से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।अगर 3 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई तो HRA की दरें 10 फीसदी, 20 फीसदी और 30 फीसदी हो जाएंगी। यानी केंद्रीय कर्मचारियों का न्यूनतम एचआरए 10 फीसदी हो जाएगा, जिसका कर्मचारियों की सैलरी में बड़ा फायदा मिलेगा।
ऐसे समझें फिटमेंट फैक्टर का पूरा गणित
- अगर फिटमेंट फैक्टर 3.68 फीसदी होता है तो सैलरी में 8,000 रुपये की बढ़ोतरी होगी और कर्मचारियों का मूल वेतन बढ़कर 26,000 रुपये हो जाएगा।
- यदि किसी सरकारी कर्मचारी का न्यूनतम वेतन 18,000 रुपये है, तो 2.57 फिटमेंट फैक्टर के अनुसार सभी भत्तों को छोड़कर उसे 46,260 रुपये (18,000 X 2.57 = 46,260) सैलरी मिलेगी।
- जब फिटमेंट फैक्टर 3.68 होगा तब यही सैलरी 95,680 रुपये (26000X3.68 = 95,680) हो जाएगी।
- इसका मतलब कुल मिलाकर कर्मचारियों की सैलरी में 49,420 रुपए का इजाफा होगा। अगर बेसिक पे 18,000 रुपये से बढ़कर 26,000 रुपये हो जाता है तो मंहगाई भत्ता भी बढ़ जाएगा।