Hindi News

IAS Transfer : फिर प्रशासनिक फेरबदल, IAS समेत 8 अधिकारियों के तबादले, अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा, यहां देखें लिस्ट

Written by:Pooja Khodani
Published:
पंजाब सरकार ने सात आईएएस और पीसीएस अफसरों के तबादले किए है। इसमें कई अफसरों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।आईए जानते है किसे क्या जिम्मेदारी सौंपी गई है...
IAS Transfer : फिर प्रशासनिक फेरबदल,  IAS समेत 8 अधिकारियों के तबादले, अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा, यहां देखें लिस्ट

Punjab IAS Transfer : पंजाब में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। राज्य की भगवंत मान सरकार ने गुरूवार देर रात 8 अधिकारियों के तबादले किए है।इसमें 7 भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी और 1 पीसीएस का नाम शामिल है।जिन अधिकारियों की ट्रांसफर की गई है, उनमें आईएएस तेजवीर सिंह, मनवेश सिंह सिद्धू, अरुण सेखड़ी तथा अन्य अधिकारी शामिल हैं।इस संबंध में कार्मिक विभाग ने आदेश जारी कर दिए है।

पंजाब आईएएस और पीसीएस अफसरों के तबादले

  • अतिरिक्त मुख्य सचिव तेजवीर सिंह को तकनीकी शिक्षा और औद्योगिक विभाग
  • मनवेश सिंह सिद्धू को उनके पुराने विभागों के साथ साथ रोपड़ मंडल के कमिश्नर का अतिरिक्त कार्यभार
  • अरुण सेखड़ी जिनके पास फिरोजपुर और जालंधर के मंडल के आयुक्त का चार्ज था। अब जालंधर के चार्ज से मुक्त। फरीदकोट का चार्ज मिला
  • मनजीत सिंह बराड़ स्थानीय निकाय विभाग के सचिव
  • रामवीर सिंह को उनके पुराने विभागों के साथ साथ अब जालंधर मंडल का चार्ज
  • रुबिंदरजीत सिंह बराड़ को अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी पंजाब पूंजी प्रोत्साहन ब्यूरो के साथ अतिरिक्त सचिव प्रवासी भारतीय मामले विभाग का चार्ज ।
  • सोनम को उनके पुराने विभाग के साथ साथ संयुक्त आयुक्त नगर निगम पटियाला का चार्ज ।
  • पीसीएस अफसर जगदीप सहगल को संयुक्त सचिव स्थानीय सरकार और अतिरिक्त चार्ज अतिरिक्त मैनेजिंग डायरेक्टरपंजाब लघु उद्योग व निर्यात निगम सौंपा गया है।

PUNJAB IAS TRANSFER

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews