रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने महाराष्ट्र, बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश के रास्ते समर स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है। इसके अलावा पूर्व मध्य रेलवे ने 4 ट्रेनों की अवधि बढ़ा दी है। वहीं कोटा रेल मंडल ने 6 ट्रेनों को भी अप्रैल तक बढ़ाया दिया है।
पुणे-गाजीपुर सिटी समर स्पेशल
ये भी पढ़ें
गाड़ी संख्या 01431 पुणे-गाजीपुर सिटी ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक 17 से 28 अप्रैल तक प्रत्येक शुक्रवार और मंगलवार को पुणे से 6.40 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन गाजीपुर सिटी 19.05 बजे पहुंचेगी। वापसी 01432 गाजीपुर सिटी-हडपसर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक 19 से 30 अप्रैल, 2026 तक प्रत्येक रविवार और बृहस्पतिवार को गाजीपुर सिटी से 4.20 बजे खुलेगी और दूसरे दिन हडपसर 16.20 बजे पहुंचेगी।
लोकमान्य तिलक-बनारस स्पेशल
गाड़ी संख्या 01073 लोकमान्य तिलक-बनारस स्पेशल 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक हर बुधवार और बृहस्पतिवार को दोपहर 12:15 बजे लोकमान्य तिलक से चलकर दूसरे दिन रात 11:30 बजे बनारस स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में 01074 बनारस-लोकमान्य तिलक स्पेशल 3 अप्रैल से हर शुक्रवार और शनिवार को बनारस से सुबह 5:30 बजे चलकर दूसरे दिन शाम 4:40 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।
पुणे-गोरखपुर-पुणे स्पेशल ट्रेन
गाड़ी संख्या 01415 पुणे-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन 1 से 30 अप्रैल 2026 तक प्रतिदिन पुणे स्टेशन से सुबह 06:50 बजे प्रस्थान करेगी और दूसरे दिन सायं 16:00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में 01416 गोरखपुर-पुणे स्पेशल ट्रेन 2 अप्रैल से 1 मई 2026 तक प्रतिदिन सायं 17:30 बजे गोरखपुर से प्रस्थान कर तीसरे दिन 03:15 बजे पुणे पहुंचेगी। यह स्पेशल ट्रेन मंडल के बीना, रानी कमलापति एवं इटारसी स्टेशनों से गुजरेगी।
लालकुआं-कोलकाता-लालकुआं समर स्पेशल
लालकुआं-कोलकाता-लालकुआं वाया गोरखपुर ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक लालकुआं से 2 अप्रैल से 25 जून तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को तथा कोलकाता से 4 अप्रैल से 27 जून तक प्रत्येक शनिवार को चलाई जाएगी। गाड़ी संख्या 05060 लालकुआं-कोलकाता स्पेशल दोपहर 01.35 बजे प्रस्थान कर पीलीभीत, सीतापुर गोंडा, गोरखपुर, छपरा के रास्ते दूसरे दिन रात 11:55 बजे कोलकाता पहुंचेगी। 05059 कोलकाता-लालकुआं स्पेशल सुबह 05.00 बजे प्रस्थान कर आसनसोल, बरौनी, छपरा , गोरखपुर ,गोंडा, सीतापुर से होते हुए दूसरे दिन दोपहर बाद 03:45 बजे लालकुआं पहुंचेगी।
इन स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ी
- बरौनी से नई दिल्ली के बीच चलने वाली क्लोन स्पेशल ट्रेन (02563) 23 और 24 मई छोड़कर 31 मार्च से 31 मई 2026 तक प्रतिदिन चलाई जाएगी। नई दिल्ली से बरौनी के लिए चलने वाली क्लोन स्पेशल ट्रेन (02564) 24 और 25 मई छोड़कर 1 अप्रैल से 1 जून 2026 तक प्रतिदिन चलेगी।
- पटना और हावड़ा के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन (02023/02024) अब 5 और 12 अप्रैल 2026 को भी चलाई जाएगी। पहले इसका संचालन 29 मार्च 2026 तक निर्धारित था।
- गाड़ी संख्या 04725 हिसार-खड़की (पुणे) वीकली स्पेशल 5 से 26 अप्रैल तक हर रविवार और वापसी में 04726 खड़की(पुणे)-हिसार वीकली स्पेशल के 6 से 27 अप्रैल तक हर सोमवार को चलेगी।
- गाड़ी संख्या 09621: अजमेर-बांद्रा वीकली स्पेशल 5 से 26 अप्रैल तक हर रविवार और 09622 बांद्रा टर्मिनस अजमेर वीकली स्पेशल के 6 से 27 अप्रैल के बीच हर सोमवार को चलेगी।
- गाड़ी संख्या 09625 अजमेर दौंड वीकली स्पेशल 2 से 23 अप्रैल तक हर गुरुवार और 09626 दौंड अजमेर वीकली स्पेशल के 3 से 24 अप्रैल तक हर शुक्रवार को चलेगी।
- गाड़ी संख्या 04715 बीकानेर-साईं नगर शिरडी टर्मिनस वीकली स्पेशल के 4 अप्रैल से 11 जुलाई तक हर शनिवार और 04716 साईं नगर शिरडी टर्मिनस बीकानेर वीकली स्पेशल के 5 अप्रैल से 15 जुलाई तक हर रविवार को चलेगी।
- गाड़ी संख्या 09627 अजमेर-सोलापुर वीकली स्पेशल के 1 अप्रैल से 15 जुलाई तक हर बुधवार और 09628 सोलापुर-अजमेर वीकली स्पेशल के 2 अप्रैल से 16 जुलाई तक हर गुरुवार को चलेगी।
नोट- यात्री इन स्पेशल ट्रेनों के ठहराव की विस्तृत जानकारी रेलवे स्टेशन, रेल मदद नम्बर 139 अथवा ऑनलाइन माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं या फिर www.enquiry.indianrail.gov.in या NTES App पर जाकर भी डिटेल्स प्राप्त कर सकते हैं।