MP Breaking News

8th Pay Commission: सितंबर-अक्टूबर में इन शहरों में होगी बैठक, फिटमेंट फैक्टर- पेंशन और सैलरी समेत इन विषयों पर चर्चा संभव

8th Pay Commission: 8वां वेतन आयोग ने सितंबर और अक्टूबर में होने वाली बैठकों का शेड्यूल जारी कर दिया है। ये बैठकें जयपुर, चेन्नई, पुडुचेरी, चंडीगढ़ और कर्नाटक में होंगी। इसमें कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के संगठनों को फिटमेंट फैक्टर, वेतन, भत्ते, पेंशन समेक कई विषयों पर अपने सुझाव व मांगें रखने का मौका मिलेगा।
8th Pay Commission

8th Pay Commission

8वें केंद्रीय वेतन आयोग ने सितंबर के बाद अब अक्टूबर महीने में कर्मचारी संगठनों के साथ होने वाली बैठकों की तारीखों का ऐलान कर दिया है। शेड्यूल के मुताबिक, आयोग की कर्मचारी संगठनों के साथ कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में 7 और 8 अक्टूबर 2026 को बैठक होगी।

इसमें बेंगलुरु और आसपास के शहरों के कर्मचारी और पेंशनर संगठनों को बातचीत के लिए आमंत्रित किया गया है। बैठक में भाग लेने और अपनी मांगें रखने के लिए कर्मचारी संगठनों को 18 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन जमा करना होगा। ध्यान रहे बैठकों में शामिल होने के लिए हितधारकों के पास अपना ज्ञापन (Memorandum) जमा करने के बाद जनरेट हुआ ‘Unique Memo ID’ होना अनिवार्य है।

इससे पहले जयपुर में 31 अगस्‍त और 1 सितंबर को बैठक होना है (अपॉइंटमेंट लेने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 18 अगस्त थी)। 7-8 सितंबर को चेन्नई  तथा 9 सितंबर को पुडुचेरी (आवेदन की अंतिम तिथि 25 अगस्त थी) में परामर्श सत्र आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा, सितंबर महीने के दौरान चंडीगढ़ में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ UT के कर्मचारी संगठनों व पेंशनर्स के साथ बैठकें की जाएंगी। बैठक का समय और जगह बाद की विस्तृत जानकारी बाद में दी जाएगी। ​

इन बैठकों का मुख्य उद्देश्य वेतन संरचना , फिटमेंट फैक्टर, न्यूनतम बेसिक सैलरी, पेंशन संशोधन, भत्ते और पदोन्नति की शर्तों पर सीधे सुझाव एकत्र करना है। विभिन्न कर्मचारी यूनियनों द्वारा 2.86 से लेकर 3.83 तक के फिटमेंट फैक्टर की मांग की जा रही है, जिससे न्यूनतम मूल वेतन में बड़ी बढ़ोतरी की उम्मीद है। इसके अलावा मूल वेतन संरचना, पेंशन पोर्टेबिलिटी और भत्तों (जैसे HRA और DA) के पुनरीक्षण पर विस्तार से सिफारिशें रखी जाएंगी। करियर ग्रोथ और कर्मचारियों की कार्यस्थल स्थितियों से जुड़े सुझावों पर बातचीत होने की उम्मीद है।

बता दें कि नवंबर 2025 में गठित आयोग को अपनी सिफारिशें सौंपने के लिए 18 महीने (मई 2027 तक) का समय दिया गया है। संभावना है कि बैठकों का दौर पूरा होने के बाद आयोग दिसंबर 2026 या जनवरी 2027 तक अपनी अंतरिम रिपोर्ट (Interim Report) सौंप सकता है। आयोग की सिफारिशें 1 जनवरी 2026 से लागू मानी जाएंगी, भले ही रिपोर्ट बाद में आए। जब भी नई वेतन दरें लागू होंगी, कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को एकमुश्त एरियर का लाभ भी मिलेगा। इस बड़े फैसले का सीधा असर देश के लगभग 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 65 लाख से अधिक पेंशनभोगियों पर पड़ने वाला है।

सितंबर-अक्टूबर 2026 बैठक का शेड्यूल

  • चेन्नई: 7 और 8 सितंबर 2026
  • पुडुचेरी: 9 सितंबर 2026
  • चंडीगढ़: 16 से 18 सितंबर 2026
  • बेंगलुरु: 7 और 8 अक्टूबर 2026 (कर्मचारी संगठनों के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट और मेमो आईडी जमा करने की अंतिम तिथि: 18 सितंबर 2026)

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews
8th Pay Commission: सितंबर-अक्टूबर में इन शहरों में होगी बैठक, फिटमेंट फैक्टर- पेंशन और सैलरी समेत इन विषयों पर चर्चा संभव - MP Breaking News