एक पाकिस्तानी कलाकार ने बजाया “जन गण मन”, ट्वीट कर कही बड़ी बात

एक पाकिस्तानी कलाकार ने बजाया “जन गण मन”, ट्वीट कर कही बड़ी बात

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। किसी ने सही कहा है कि संगीत को सरहदों में नहीं बांधा जा सकता। इसका ताजा उदाहरण एक कलाकार ने पेश किया है। ये कलाकार सीमा पार से है और दुश्मन देश पाकिस्तान से है। उसने भारत के स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए “रबाब” पर भारत के राष्ट्रगान “जन गण मन” को बजाकर भारतवासियों को शुभकामनायें दी हैं। पाकिस्तान के फेमस रबाब प्लेयर सियाल खान ने इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया है जिसे अभी तक करीब पौने दस लाख लोग देख चुके हैं।

सियासी तौर पर भारत और पाकिस्तान दुश्मन है लेकिन भारत के स्वतंत्रता दिवस पर पाकिस्तान के रबाब प्लेयर , संगीतकार सियाल खान (pakistani rabab player siyal khan) ने सियासत करने वालों को आईना दिखाते हुए भारत को स्वतंत्रता दिवस पर तोहफा दिया है जो इस समय इंटरनेट पर छाया हुआ है। वीडियो में सियाल खान ने भारत के राष्ट्रगान “जन गण मन” की धुन बजाई (Pakistani artist Siyal Khan played Jana Gana Mana) है।

ये भी पढ़ें – मुकेश अंबानी को जान से मारने की धमकी देने वाला वाला शख्स पुलिस की गिरफ्त में

उन्होंने वीडियो के नीचे एक पोस्ट भी की है जिसमें सियाल खान ने लिखा – भारत को स्वतंत्रता दिवस की बधाई, मैंने भारत के राष्ट्रगान को शांति, सहिष्णुता और हमारे बीच अच्छे संबंधों के लिए दोस्ती और सद्भावना के प्रतीक के रूप में बजाने की कोशिश की है। #Independence Day 2022 .

ये भी पढ़ें – IMD Alert : बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, ओडिशा, झारखंड सहित अन्य कई राज्यों में तेज बारिश के आसार, देखें अपने राज्य का हाल

भारत को आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दुनियाभर से शुभकामनायें मिल रही हैं लेकिन दुश्मन देश के एक संगीतकार ने भारत का राष्ट्रगान बजाकर जो शुभकामना दी हिअ वो अद्भुत है। सियाल खान के 1 मिनट 22 सेकंड के वीडियो को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं , इसे अब तक 9 लाख 77 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

ये भी पढ़ें – महिंद्रा ने किया अपनी पांच इलेक्ट्रिक कारों का अनावरण, यहां देखें विवरण

पाकिस्तानी कलाकार सियाल खान ने इसके बाद एक और वीडियो अपलोड किया जिसमें वो फील फ़ना के फेमस गीत  “मेरे हाथ में तेरा हाथ हो” बजा रहे हैं।  सियाल खान जहाँ बैठकर बजा रहे हैं उनके बैकग्राउंड में हरे भरे पेड़, शांत पहाड़ और प्राकृतिक खूबसूरती दिखाई दे रही है।  आपको बता दें कि जिस पर सियाल खान ने ये धुन बजे है वो “रबाब” एक तर वाला वाद्य यंत्र है जो पाकिस्तान, अफगानिस्तान और कश्मीर में बहुत प्रसिद्द है।  सियाल खान के इस वीडियो को भी अब तक २ लाख 42 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

https://twitter.com/siyaltunes/status/1558836396160425984

https://twitter.com/siyaltunes/status/1536345805145223169

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews