अमिताभ और अभिषेक के बाद ऐश्वर्या और बेटी भी कोरोना पॉजिटिव, फैन्स कर रहे दुआ

अमिताभ और अभिषेक के बाद ऐश्वर्या और बेटी भी कोरोना पॉजिटिव, फैन्स कर रहे दुआ

मुंबई| बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bacchan) और उनके बेटे अभिनेता अभिषेक बच्चन (Abhishek Bacchan) के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद से उनके फेन्स अपने स्टार के लिए लगातार दुआएं कर रहे हैं| इस बीच अमिताभ की बहु और अभिषेक की पत्नी अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bacchan) और उनकी बेटी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं| इस तरह बच्चन परिवार के चार सदस्य कोरोना संक्रमित (Corona Positive) पाए गए हैं। जया बच्चन, श्वेता नंदा और उनके दोनों बच्चे कोरोना टेस्ट में निगेटिव निकले।

इससे पहले किए गए रैपिड टेस्ट में ऐश्वर्या, उनकी बेटी और जया बच्चन का कोरोना टेस्ट नेगेट‍िव पाया गया था, लेक‍िन ताजा रिपोर्ट के मुताबिक दूसरे टेस्ट में ऐश्वर्या और आराध्या कोरोना से संक्रमित पाई गई हैं| जया बच्चन की रिपोर्ट नेगेटिव है| ऐश्वर्या और आराध्या की रैपिड एंटीजन टेस्ट निगेटिव आई थी लेकिन उनके स्वाब टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। खबर है कि कोरोना पॉजिट‍िव रिपोर्ट आने के बाद ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या बच्चन को होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई है| रिपोर्ट के मुताबिक उनमें कोरोना के ज्यादा लक्षण नहीं है जिस वजह से वे घर पर रह सकते हैं| हालाँकि परिवार के अन्य लोगों से उन्हें दूरी बनाये रखनी होगी|

बिग बी अमिताभ बच्चन और अभिषेक को शनिवार को नानावटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। देश भर में उनके चाहने वाले अपने स्टार के लिए दुआएं कर रहे हैं| आम से लेकर खास तक उनके स्वास्थ को लेकर चिंतित है| इस बीच खबर यह भी है कि नानावटी हॉस्पिटल प्रबंधन की तरफ से समय-समय पर अमिताभ बच्चन का हेल्थ बुलेटिन जारी नहीं किया जाएगा। बच्चन परिवार की तरफ से ही अमिताभ और अभिषेक के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी जाएगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews