ACB Action : 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते ट्रैफिक सूबेदार और आरक्षक गिरफ्तार

ACB Action :  50 हजार रुपये की रिश्वत लेते ट्रैफिक सूबेदार और आरक्षक गिरफ्तार

बिलासपुर , डेस्क रिपोर्ट। प्रदेश के मरवाही जिले के एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने कार्यवाही करते हुए 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए ट्रैफिक सूबेदार और आरक्षक की रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। ACB की आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

जानकारी के अनुसार एंटी करप्शन ब्यूरो को एक बस संचालक ने शिकायत की थी बस चलाने की एवज में उससे गौरेला में पदस्थ ट्रैफिक सूबेदार विकास नारंग और आरक्षक भरत पनिका ने 50 हजार रुपये रिश्वत मांगी है। शिकायत मिलने क बाद बिलासपुर ACB टीम ने छानबीन की।

ये भी पढ़ें – MP News : सीएम शिवराज ने किसानों के खाते में ट्रांसफर की 202 करोड़ से अधिक राशि

बिलासपुर ACB ने शिकायतकर्ता बस संचालक को समझाइश देकर सूबेदार विकास नारंग और आरक्षक भरत पनिका को रिश्वत देने के नाम पर बुलवाने के लिए भेजा।  जैसे ही बस संचालक ने सूबेदार और आरक्षक को 50 हजार रुपये दिए वहां पहले से तैयार ACB की टीम पहुँच गई और रिश्वत की रकम के साथ दोनों को पकड़ लिया।  ACB की टीम आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

 ये भी पढ़ें – UP मे बोले नरोत्तम “साईकिल जीती तो पंचर वाले भी आएगे”

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews