प्रोटेस्ट से प्यार तक..अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने रचाई शादी, ट्वीट करके दी जानकारी

प्रोटेस्ट से प्यार तक..अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने रचाई शादी, ट्वीट करके दी जानकारी

Swara Bhaskar got married : प्रोटेस्ट से प्यार तक और फिर उसका अंजाम जिंदगी भर का साथ जानी मानी अभिनेत्री स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) ने समाजवादी पार्टी के नेता फहाद अहमद (Fahad Ahmad) के साथ शादी कर ली है। उन्होने इसकी जानकारी एक ट्वीट करते हुए दी है और साथ में एक वीडियो भी शेयर किया  है। इस वीडियों में उनके और फहाद की मुलाकात से लेकर शादी तक की झलकियां हैं। इन्होने 6 जनवरी 2023 को कोर्ट में शादी रजिस्टर कराई, लेकिन इसकी घोषणा अब की है। इन्होने अपनी एक फोटो भी शेयर की है जिसमें दोनों ने लाल रंग के कपड़े पहने हैं, स्वरा के हाथों में मेहंदी लगी है और उनके हाथ में शादी की अंगूठी भी है। दोनों एक साथ बहुत सुंदर लग रहे हैं।

प्रोटेस्ट के दौरान हुई मुलाकात

स्वरा भास्कर अक्सर अपनी राजनीतिक विचारों और उनकी अभिव्यक्ति को लेकर चर्चाओं में रहती हैं। उन्हें कई बार प्रोटेस्ट करते हुए देखा गया है और वो राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर काफी मुखर हैं। ऐसे ही किसी प्रोटेस्ट के दौरान 2019 दिसंबर में उनका परिचय फहाद से हुआ। स्वरा ने ट्वीट करते हुए कहा है कि ‘कभी-कभी आप किसी ऐसी चीज के लिए दूर-दूर तक खोज करते हैं जो आपके ठीक बगल में थी। हम प्यार की तलाश में थे, लेकिन हमें पहले दोस्ती मिली। और फिर हमने एक दूसरे को पाया! मेरे दिल में आपका स्वागत है। मैं थोड़ी अराजक हूं..लेकिन तुम्हारी हूं।’ इसी के साथ उन्होने जो वीडियो शेयर किया है उसमें फहाद कहते नजर आ रहे हैं ‘अपनी सरकार से सवाल करना मेरे लिए सबसे बड़ी देशभक्ति है।’ इसके बाद आती हैं स्वरा भास्कर जो खुद अपनी बेबाक राय जाहिर करती नजर आ रही हैं।

दोस्ती और प्यार का सिलसिला शादी तक पहुंचा

यहां से इनकी दोस्ती का सिलसिला शुरू हुआ। मार्च 2020 का वाकया सबसे रोचक है। फहाद ने स्वरा को मैसेज किया ‘बहन की शादी है 8 अप्रैल को, तुम्हें आना पड़ेगा।’ इसके जवाब में स्वरा ने कहा ‘यार मजबूर हूं..शूट से नहीं निकल पाऊंगी। इस बार माफ करो दोस्त। कसम है तुम्हारी शादी में जरूर आऊंगी।’ उस समय शायद दोनों को ही नहीं पता होगा कि जल्दी ही ये एक दूसरे से शादी करने वाले हैं। इसके बाद वीडियो में दोनों की कुछ क्यूट पिक्चर्स और खास मूमेंट्स हैं। वीडियो के आखिर में स्वरा विदाई के वक्त रोती हुई भी नजर आ रही हैं। स्‍वरा भास्‍कर के पति फहाद अहमद समाजवादी पार्टी के युवजन सभा के स्‍टेट प्रेस‍िडेंट हैं। इनकी शादी के ऐलान के बाद से ही देशभर से स्वरा के फैन्स और सेलिब्रिटिज उन्हें बधाई दे रही हैं। लोग उनकी खुशहाल जिंदगी की दुआ करते हुए मुबारकबाद दे रहे हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews