Aditya L1 ने ली शानदार सेल्फी, दिखा चांद और पृथ्वी का अद्भुत नजारा

Aditya L1 selfie

Aditya L1 Selfie: भारतीय अंतरिक्ष रिसर्च एजेंसी ISRO ने आदित्य एल1 को सौर मिशन के लिए भेजा है और इस समय सोशल मीडिया पर आदित्य की ली गई सेल्फी तेजी से वायरल हो रही है। इसरो ने इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें आदित्य के उपकरण भी दिखाई दे रहे हैं। जिस तरह से चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर ने पृथ्वी पर चांद की कई सारी तस्वीर भेजी है। उसी तरह आदित्य एल1 भी तस्वीरें क्लिक करके भेज रहा है। इस बार ये तस्वीर चांद और पृथ्वी के साथ ली गई है।

चांद के साथ आदित्य की तस्वीर

आदित्य एल1 के कैमरा से जो तस्वीर ली गई है उसमें पृथ्वी का बड़ा हिस्सा नजर आ रहा है और साइड में छोटा सा चांद दिखाई दे रहा है। शेयर की गई तस्वीर में VELC और SUIT उपकरण भी दिखाई दे रहे हैं। इसके पहले जब 4 सितंबर को आदित्य ने तस्वीर भेजी थी तब भी यह दोनों उपकरण दिखाई दिए थे।

दूसरी बार बदल चुका है कक्षा

बता दें कि अपनी लॉन्चिंग के बाद Aditya L1 दूसरी बार पृथ्वी की कक्षा यानी ऑर्बिट बदल चुका है। वो लगातार सूर्य के L1 पॉइंट की तरफ बढ़ रहा है लेकिन इसका यह सफर फिलहाल काफी लंबा है। अपने लक्ष्य पर पहुंचने के बाद यह सूर्य की गतिविधियों का आंकलन करेगा और इसी के साथ क्रोमोस्फीयर, फोटोस्फीयर लेयर समेत तथा सूर्य की सबसे बाहरी परत कोरोना के बारे में जानकारी जुटाएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews