Akshardham Mandir: 10 हजार साल पुराना भारतीय इतिहास अपने अंदर समेटे है ये जगह, अद्भुत वास्तुकला कर देगी हैरान

Akshardham Mandir

Akshardham Mandir In Delhi: घूमने फिरने के लिहाज से भारत एक बहुत ही खूबसूरत जगह है जहां एक से बढ़कर एक पर्यटन स्थल मौजूद हैं। बात चाहे धार्मिक स्थलों की करी जाए या फिर ऐतिहासिक और प्राकृतिक स्थलों की यहां वह हर स्थान मौजूद है जो पर्यटकों को अपनी और आकर्षित कर सकता है।

मध्य प्रदेश के धार्मिक और ऐतिहासिक स्थल हो राजस्थान का दूर दूर तक फैला राजस्थान और स्वादिष्ट खाना, गुजरात की मीठी बोली, बंगाल की मिठाइयां सभी पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करता है।

भारत की कहीं ऐसी जगह है जो अपने अंदर अद्भुत वास्तुकला और ऐतिहासिक चीजों को समेटे हुए हैं और आज हम आपको जिस जगह के बारे में जानकारी दे रहे हैं जब आप वहां जाएंगे तो वहां की खूबसूरती को देखकर अपना दिल हार बैठेंगे।

भारत में एक से बढ़कर एक टूरिस्ट प्लेस मौजूद है जहां सैलानियों का जमावड़ा लगा हुआ दिखाई देता है। गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है और ऐसे में सभी कहीं ना कहीं घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं और अपने समर वेकेशन को बेस्ट बनाना चाहते हैं, तो आज हम आपको भारत की राजधानी दिल्ली की एक बेहतरीन जगह के बारे में बताते हैं।

राजधानी दिल्ली में घूमने के लिए एक से बढ़कर एक जगह मौजूद है। जिनमें लाल किला, जंतर मंतर, कुतुब मीनार, लोटस टेंपल जैसी जगह शामिल है। इन्हीं में से खूबसूरत स्थान अक्षरधाम भी है जहां जाने के बाद आपको बहुत अच्छा महसूस होने वाला है।

Akshardham Mandir

यहां है Akshardham Mandir

अगर आप वास्तुकला का बेहतरीन नमूना देखना चाहते हैं तो आपको अक्षरधाम मंदिर का दीदार जरूर करना चाहिए। यह जगह कॉमनवेल्थ खेलगांव के पास है। इसकी गिनती देश के सबसे खूबसूरत मंदिर में की जाती है और यहां जाने के बाद आप इस बात को जरूर महसूस करेंगे।

Akshardham Mandir

अक्षरधाम मंदिर सौ एकड़ जमीन पर बना हुआ है और इसकी बेजोड़ नक्काशी और खूबसूरती किसी का भी दिल जीत सकती है। ये विश्व भर में स्थित दुनिया के सबसे विशाल मंदिर होने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर चुका है। इसके आकार की वजह से गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में इसका नाम दर्ज है।

ऐसे बना अक्षरधाम मंदिर

यह बहुत ही खूबसूरत सा मंदिर संगमरमर और गुलाबी बलुआ पत्थरों से तैयार किया गया है। इसके निर्माण में 5 सालों का लंबा वक्त लगा था और यहां पर थिएटर यानी कि नीलकंठ भी मौजूद है। 2005 में इस जगह का उद्घाटन किया गया था और यहां पर 9 गुंबद, 20000 मूर्तियां और 234 नक्काशीदार पिलर्स हैं और सभी बहुत खूबसूरती से बनाया गया है।

Akshardham Mandir

मजबूत है इंजीनियरिंग

बेहद ही खूबसूरती से तैयार किए गए इस नक्काशीदार मंदिर को बेहतरीन डिजाइन देने के साथ ही इस तरीके से तैयार किया गया है की ये 1000 सालों तक टिका रह सकता है। यहां एक खूबसूरत म्यूजिकल फाउंटेन है, जो बहुत ही प्रसिद्ध है।

Akshardham Mandir

मंदिर की खासियत

इस मंदिर से जुड़ी चीजों की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है, क्योंकि ये बहुत ही शानदार तरीके से तैयार किया गया है। यहां की सबसे खास चीज की बात की जाए तो, वो ये है कि आने वाले पर्यटकों को यहां पर 10 हजार साल पुरानी भारतीय संस्कृति और वास्तुकला का दीदार करने को मिलेगा।

Akshardham Mandir

इन दिनों गर्मियों का सीजन चल रहा है और समर वेकेशन शुरू हो चुके हैं। हर कोई छुट्टियों के सीजन का फायदा उठाकर घूमने जाने के बारे में सोच रहा है और सभी कहीं ना कहीं का प्लान बना रहे हैं। अगर आप भी किसी बेहतरीन जगह पर घूमने का प्लान बना रहे हैं और भारतीय संस्कृति तथा वास्तुकला से परिचित होना चाहते हैं, तो आपको दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर का दीदार जरूर करना चाहिए।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews