
Supreme Court notice to Rahul Gandhi
सुप्रीम कोर्ट ने आज मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को एक नोटिस जारी किया है , मामला 12 अक्टूबर को राहुल गांधी के सुप्रीम कोर्ट मार्च के दौरान एक गर्भवती महिला पत्रकार को कथित रूप से धक्का देने से जुड़ा है, याचिका में राहुल गांधी सहित अन्य लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करने और मुआवजा देने की मांग की गई है।
वोट चोरी के मुद्दे पर राहुल गांधी पिछले लंबे समय से आंदोलन छेड़े हुए हैं और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांग रहे हैं, इस मामले में कांग्रेस का साथ उनकी सभी सहयोगी पार्टियाँ दे रही हैं और सरकार पर हमलावर हैं, विरोध प्रदर्शनों की कड़ी में राहुल गांधी ने चुनाव आयोग के घेराव करने का प्रयास किया, जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया फिर उन्होंने सुप्रीम कोर्ट तक हजारों की भीड़ के साथ प्रदर्शन किया और चुनाव आयोग के खिलाफ याचिका दाखिल की, इसी दौरान एक ऐसी घटना हुई जिसे लेकर उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
12 मार्च को सुप्रीम कोर्ट मार्च के दौरान ये घटी घटना
दरअसल 12 अक्टूबर को जब राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट तक मार्च किया था, कवरेज के दौरान एक महिला पत्रकार राहुल गांधी से बाईट लेने का प्रयास कर रही थी तभी उसे धक्का लगा और वो गिरते गिरते बच गई, उसने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने उसका कंधा पकड़कर धक्का दिया जिससे वो गिरते गिरते बची उसे बचने के लिए हाथों का सहारा लेना पड़ा, उसने इसे सामान्य धक्का नहीं हमला कहा घटना के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
महिला का आरोप राहुल गांधी ने उसे धक्का दिया
भारी भीड़ और सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी में हुई इस घटना के समय महिला पत्रकार ने किसी तरह अपने आपको संभाला और मीडिया से कहा कि राहुल गांधी ने उसे धक्का दिया, उसने टीवी चैनलों से बातचीत में भी यही कहा, सोशल मीडिया पर भी घटना के वीडियो वायरल हुए, घटना के बाद कांग्रेस राहुल गांधी का बचाव करती दिखी जबकि भाजपा हमलावर दिखी, भाजपा नेता और वरिष्ठ वकील गौरव भाटिया ने सुप्रीम कोर्ट में इसे लेकर याचिका लगाई और कार्रवाई की मांग की।
सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को नोटिस जारी कर मांगा जवाब
याचिका में राहुल गांधी सहित घटना में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करने और महिला पत्रकार को मुआवजा देने की मांग की गई है, गौरव भाटिया ने 16 अक्टूबर को ये मामला लगाया था आज मंगलवार को गौरव भाटिया के निवदन पर लंबित याचिका मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची की पीठ के सामने आया। याचिका सुनने के बाद पीठ ने राहुल गांधी सहित अन्य को नोटिस जारी किये है और धक्के के आरोपों पर जवाब मांगा है।
Appeared today before the Hon’ble Supreme Court of India, before a bench led by the Hon’ble Chief Justice of India, representing the woman journalist who was allegedly assaulted and pushed to the ground outside the Supreme Court gates on October 12 while discharging her… https://t.co/lLBM6KFAdh
— Gaurav Bhatia गौरव भाटिया 🇮🇳 (@gauravbhatiabjp) October 27, 2026

