राज्यसभा सांसद अमर सिंह का निधन, 6 महीने से चल रहा था इलाज

राज्यसभा सांसद अमर सिंह का निधन, 6 महीने से चल रहा था इलाज

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट
राज्यसभा सांसद अमर सिंह (Amar Singh) का निधन हो गया है। अमर सिंह का पिछले 6 महीने से सिंगापुर (Singapore) के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। उनका हाल के दिनों में किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था।

लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे समाजवादी पार्टी (एसपी) के पूर्व नेता अमर सिंह का शनिवार को निधन हो गया है। भारतीय राजनीति में अमर सिंह किसी परिचय के मोहताज नहीं थे। उत्तर प्रदेश से अपना सियासी सफर शुरू करने वाले अमर सिंह एक समय मुलायम सिंह के बहुत करीबी थे|

कहा जाता है कि साल 1996 में फ्लाइट के दौरान अमर सिंह की तत्कालीन रक्षामंत्री मुलायम सिंह से मुलाकात हुई जिसके बाद उन्होंने राजनीति में प्रवेश लिया था।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews