
#Shame_On_Kumarvishwas trending on Twitter : चर्चित कवि कुमार विश्वास एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार उनकी चर्चा उनके विवादित बयान को लेकर हो रही है, उज्जैन में आयोजित विक्रमोत्सव कार्यक्रम में राम कथा पर विचार रखने पहुंचे डॉ कुमार विश्वास ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्वयंसेवकों को अनपढ़ और वामपंथियों को कुपढ़ बता दिया है। कुमार विश्वास का बयान सामने आते ही RSS से जुड़े और उसे जानने वालों का गुस्सा फूट पड़ा है , वे कुमार विश्वास पर जमकर आक्रोशित हैं , नाराजगी इस कदर है कि Twitter पर #Shame_On_Kumarvishwas तेजी से वायरल हो रहा है।
बयान समग्र हिन्दू समाज का अपमान
कुमार विश्वास के बयान के बाद RSS के स्वयं सेवक भड़क गए हैं, इतना ही नहीं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और उसकी विचार धारा को समझने वाले भी इससे नाराज हैं, लोग कुमार विश्वास के बयान को समग्र हिन्दू समाज का अपमान कह रहे हैं , चूँकि RSS हिन्दू समाज का प्रतिनिधित्व करता है , हिन्दू राष्ट्र की बात करता है तो बहुत से लोग कुमार विश्वास के बयान को एक गुप्त एजेंडा तक कह रह रहे हैं।
आत्ममुग्धता की पराकाष्ठा है कुमार विश्वास का बयान
समग्र हिन्दू समाज की तरफ से एक पत्र संस्कृति मंत्रालय के निदेशक के नाम लिखा गया है उज्जैन में विष फ़ैलाने पर कुमार विश्वास माफ़ी मांगे, RSS के स्वयं सेवकों ने अभी तक के सरसंघचालकों की फोटो उनकी डिग्रियों के साथ ट्विटर पर पोस्ट कर बताया है कि कौन कितना पढ़ा हुआ है। कुछ यूजर कुमार विश्वास के बयान को आत्ममुग्धता की पराकाष्ठा भी कह रहे हैं ।
निंदनीय बयान।आत्ममुग्धता की पराकाष्ठा। #RSS के बारे मे पूर्वाग्रह से ग्रसित भाषा…आपको इसके लिये खेद प्रगट करना चाहिये@DrKumarVishwas@BJP4India @PMOIndia @AmitShah @ChouhanShivraj @KailashOnline @vdsharmabjp pic.twitter.com/wXKvh8C6Ha
— Virendra Sharma (@VirendraSharmaG) February 22, 2023
बड़े बड़े मंचों से बिना अध्ययन के कुछ भी अनर्गल बकने वाले @DrKumarVishwas
आपकी सस्ती लोकप्रियता के चक्कर में इतिहास के क्यों छेड़छाड़ कर रहे हो,
क्षमा माँगना चाहिए आपको ।
एक स्वयंसेवक होने के नाते में आपके वक्तव्य का निंदा करता हूँ।#Shame_On_Kumarvishwas pic.twitter.com/1LlKvdXnES— 🚩राम पाटीदार🚩 (@rampatidar96) February 22, 2023
ये रहे हैं अब तक माननीय सर संघचालक… कुमार विश्वास जी…अब बताइए इनमें से किसे अनपढ़ कहेंगे? और अगर ये अनपढ़ हैं तो आप शिक्षित किन्हें कहेंगे? #Shame_On_Kumarvishwas @DrKumarVishwas pic.twitter.com/3PwU9cqR9R
— सनातनी हिंदू दीपेश सोनी (@deepesh_om) February 22, 2023
https://twitter.com/Prakash_Parmar0/status/1628332321450647552
रामकथा के पवित्र मंत्र से ऐसी भाषा का प्रयोग…
संघ के लोग अनपढ़ हैं…?
ऐसा लगता है कि कुमार विश्वास का कोई गुप्त एजेंडा है।
कोई अधूरी राजनैतिक महत्वाकांक्षा है…
संघ के लिए अनर्गल बोल कर अपने कुछ आकाओं को खुश करने की कोशिश है।#Shame_on_kumarvishwas pic.twitter.com/Y9gPEN3awk— त्रिवेन्द्र सिंह राठौड़ (♻️निमाड़ वाले♻️) (@RathodTrivendra) February 22, 2023
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

