पांच महीने की गर्भवती महिला ने पेश की मिसाल, 62 मिनिट में पूरी की 10 किलोमीटर मैराथन

पांच महीने की गर्भवती महिला ने पेश की मिसाल, 62 मिनिट में पूरी की 10 किलोमीटर मैराथन

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। अपनी गर्भावस्था के दौरान फिजिकल एक्टिविटी को लेकर पसोपेश में रहने वाली महिलाओं के लिए बेंगलुरू की अंकिता गौड़ एक प्रेरणा हो सकती हैं। पांच महीने की गर्भवती अंकिता ने टीसीएस विश्व 10 किलोमीटर बेंगलुरू 2020 मैराथन रेस को 62 मिनिट में पूरा किया।

रविवार को आयोजित टीसीएस वर्ल्ड 10 के बेंगलुरू 2020 को 62 मिनिट में पूरा करने वाली अंकिता गौड़ जल्द ही मां बनने जा रही हैं। पांच माह की गर्भवती अंकिता पिछले नौ साल से नियमित रूप से दौड़ रही हैं। उनका कहना है कि एक्टिविटी उनके लिए सांस लेने जितनी जरूरी है। वो रोज पांच से आठ किलोमीटर दौड़ती हैं।

टीसीएस वर्ल्ड 10 के मैराथन आम तौर पर मई जून के महीने में आयोजित होता रहा है, लेकिन इस बार कोरोना के कारण इसका आयोजन दिसंबर में किया गया। इसमें अंकिता गौड़ ने भी भाग लिया और फिर उन्होने जो कारनामा कर दिखाया, वो सभी के लिए एक प्रेरणा बन गया है। इससे पहले भी अंकिता ने कई मैराथन में भाग लिया है और अनेक इनाम भी जीते हैं। लेकिन इस बार गर्भवती होने के कारण उन्होने थोड़ी एहतियात बरती और रूक रूककर दौड़ पूरी की। फिर भी उन्होने जो कर दिखाया, उसकी वजह से आज हर जगह उनकी प्रशंसा हो रही है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews