सोनम वांगचुक से मिलेंगे अरविंद केजरीवाल, समर्थन देने का किया ऐलान, बोले- खत्म कर दें भूख हड़ताल, आप देश की धरोहर

आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोनम वांगचुक से भूख हड़ताल खत्म करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि 16 जुलाई को मैं आपसे मिलूंगा और अपना समर्थन दे दूंगा।
सोनम वांगचुक से मिलेंगे अरविंद केजरीवाल, समर्थन देने का किया ऐलान, बोले- खत्म कर दें भूख हड़ताल, आप देश की धरोहर

देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET-UG और अन्य परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन चल रहा है। इस आंदोलन को सोनम वांगचुक ने भी अपना असमर्थन दिया है। इतना ही नहीं इसी आंदोलन में सोनम वांगुचक छात्रों की मांगों के समर्थन में भूख हड़ताल पर भी बैठे हैं जिसको मंगलवार को 16वां दिन है। लंबे समय से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक की सेहत को लेकर बड़ी खबर सामने आई है।

बता दें कि भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक ही सेहत लगातार बिगड़ रही है। वहीं मंगलवार को आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की प्रति​क्रिया सामने आई है। अरविंद केजरीवाल ने इस प्रदर्शन को अपना समर्थन देते हुए सोनम वांगचुक से भूख हड़ताल समाप्त करने की अपील की और इस मुद्दे को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है।

अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि सीजेपी का विरोध प्रदर्शन कई दिनों से जंतर-मंतर पर चल रहा है। सोनम वांगचुक कई दिनों से वहां भूख हड़ताल पर बैठे हैं। हम उनकी मांगों का समर्थन करते हैं। धर्मेंद्र प्रधान को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। सोनम वांगचुक से मेरी अपील है कि अब अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दें। आप देश की धरोहर हैं। मैं परसों, 16 जुलाई को शाम 5 बजे जंतर-मंतर जाकर उन्हें अपना समर्थन दूंगा।

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी सीजेपी के प्रदर्शन और उसकी मांगों का पूर्ण समर्थन करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार हो रही पेपर लीक की घटनाओं की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए। केजरीवाल ने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने और भविष्य में छात्रों को ऐसी परेशानियों से बचाने के लिए देश की परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार किए जाने की आवश्यकता है।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews