Assembly Election 2021 : 5 राज्यों में चुनाव तारीखों की घोषणा, 2 मई को आएंगे सभी नतीजे

Assembly Election 2021 : 5 राज्यों में चुनाव तारीखों की घोषणा, 2 मई को आएंगे सभी नतीजे

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। चुनाव आयोग (Election commission) असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केंद्र शासित पुडुचेरी और केरल में विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है। तमिलनाड़ू में 6 अप्रैल को मतदान होगा। केरल में भी 6 अप्रैल को सभी 14 जिलों में एक ही चरण में चुनाव होंगे जिसकी नोटिफिकेशन 12 मार्च को जारी होगी। असम में 126 सीटों के लिए चुनाव 3 चरण में होंगे। असम में पहले चरण का चुनाव 27 मार्च को, दूसरे चरण का चुनाव 1 अप्रैल और तीसरे चरण के चुनाव 6 अप्रैल को होंगे। पुडुचेरी में भी 6 अप्रैल को चुनाव होंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) सुनील अरोड़ा ने चुनाव आयुक्त ने तारीखों की घोषणा के साथ ही बताया कि पांचों राज्यों के नतीजे 2 मई को आएंगे।

पश्चिम बंगाल में 8 चरणों में चुनाव होंगे। पहले चरण की वोटिंग 27 मार्च को होगी। 1 अप्रैल को दूसरे चरण के मत पड़ेंगे। 6 अप्रैल को तीसरा चरण, 10 अप्रैल को चौथा, 17 अप्रैल को पांचवा, 22 अप्रैल को छठवां, 26 अप्रैल को सातवां और 29 अप्रैल को आठवे तथा अंतिम चरण का मतदान होगा। चुनाव आयुक्त ने बताया कि पश्चिम बंगाल में 2016 के चुनाव के दौरान 77,413 चुनाव केंद्र थे वहीं इस बार 1,01,916 चुनाव केंद्र होंगे। बता दें कि पश्चिम बंगाल की 294, तमिलनाडु की 234, केरल की 140, असम की 126 और पुडुचेरी की 30 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं।

पंश्चिम बंगाल में अभी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सरकार है। पिछले चुनावों में टीएमसी ने 294 में से 211 सीटों पर जीत हासिल की थी लेकिन इस बार मुख्य मुकाबला टीएमसी और बीजेपी के बीच माना जा रहा है। यहां 30 मई 2021 वर्तमान सरकार का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। केरल में पिनराई विजयन के नेतृत्व में सीपीआई (एम) की अगुवाई वाले लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) की सरकार है। यहां 1 जून 2021 को कार्यकाल समाप्त हो रहा है। असम में फिलहाल एनडीए की सरकार है। राज्‍य में कुल 126 विधानसभा सीटों में से बीजेपी के पास 60 विधायक हैं। असम में 31 मई 2021 को हालिया सरकार का कार्यकाल खत्म होगा। वहीं केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में हाल ही में राष्ट्रपति शासन की घोषणा की गई थी। यहां 8 जून 2021 को कार्यकाल पूर्ण होगा। कुछ दिन पहले ही यहां कांग्रेस-डीएमके गठबंधन की सरकार गिर गई थी जिसके बाद यहां राष्ट्रपति शासन लगाया गया है। तमिलनाडु में अभी ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (AIADMK) की सरकार है। यहां मुख्य विपक्षी दल मुख्य विपक्षी डीएमके है। तमिलनाडू में 31 मई 2021 को वर्तमान सरकार का कार्यकाल समाप्त होगा।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews