कुएं से पानी निकालने के लिए गजब की जुगाड़ तकनीक, वीडियो वायरल

कुएं से पानी निकालने के लिए गजब की जुगाड़ तकनीक, वीडियो वायरल

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। कहते हैं आवश्यकता अविष्कार की जननी होती है। इसी बात को सही साबित कर दिखाया है एक ग्रामीण ने। इसमें शख्स ने सामान्य भौतिक सिद्धांत को आजमाते हुए कुएं से पानी निकालने के लिए मेहनत को कई गुना कम कर दिया है। संभव है कि उसे भौतिक विज्ञान के बारे में कोई किताबी ज्ञान न हो, लेकिन जिंदगी के सबक ने उसे ये करने की प्रेरणा दी और अब उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस ग्रामीण की जुगाड़ू तकनीक ने इसके काम को कई गुना आसान कर दिया है। आईएफएस अधिकारी परवीन कासवान ने ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा है ‘पानी की कीमत..देखिए किस तरह आसानी से भौतिक विज्ञान का इस्तेमाल किया गया है। इस मैकेनिज्म को समझने की कोशिश करें। यह राजस्थान में कोई जगह है।’ इस व्यक्ति ने कुएं से पानी निकालने के लिए भौतिक विज्ञान की तकनीक का इस्तेमाल किया है। इसमें कुएं के पास दो खंभों के बीच एक बड़ी लकड़ी को बांधा गया है। फिर कुएं के पास वाले लकड़ी के हिस्से में बाल्टी बांधकर वो कुएं में डालता है और बहुत कम मेहनत से आसानी से बाल्टी बाहर निकाल लेता है। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इस व्यक्ति की समझदारी की सराहना कर रहे हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews