Hindi News

बंगाल सरकार की नई स्कीम, 10वीं पास युवाओं को हर महीने मिलेंगे 1,500 रुपये, 15 फरवरी से आवेदन शुरू

Published:
बंगाल सरकार ने 'बांग्लार युवा साथी' नाम की नई योजना शुरू की है। इसके तहत पात्र युवाओं को हर महीने 1500 रुपये मिलेंगे। आवेदन पोर्टल एक्टिव होने वाला है। आइए इससे जुड़ी जरूरी बातें जानें-
बंगाल सरकार की नई स्कीम, 10वीं पास युवाओं को हर महीने मिलेंगे 1,500 रुपये, 15 फरवरी से आवेदन शुरू

AI Generated Image

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार ने बजट 2026 पेश करते हुए “बांग्लार युवा साथी स्कीम” का ऐलान किया था। इसके लिए आवेदन 15 फरवरी से शुरू होने वाले हैं। पंजीकरण की अंतिम तारीख 26 फरवरी 2026 है। इस योजना की शुरुआत नए वित्त वर्ष के साथ यानी 1 अप्रैल से शुरू होने वाली है। इसका उद्देश्य रोजगार को बढ़ावा देना है।

इस स्कीम (Banglar Yuva Sathi Scheme) तहत दसवीं पास युवाओं को हर महीने 1500 रुपये सरकार की ओर से दिया जाएगा। शुरुआत में ग्रांट 5 साल के लिए दी जाएगी। इसके बाद यदि कोई बेरोजगार रहता है, तो समीक्षा के बाद फैसला लिया जा सकता है। स्कीम उन छात्रों के लिए लॉन्च की गई है, जो दसवीं या समकक्ष परीक्षा पास कर चुके हैं लेकिन अब तक उन्हें कोई नौकरी नहीं मिली है। हालांकि इसके लिए कुछ शर्तें भी लागू होंगी। जिसकी जानकारी होनी चाहिए।

कौन उठा सकता है लाभ?

माध्यमिक यानी दसवीं पास या समकक्ष उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। उनकी आयु 1 जनवरी 2026 तक कम से कम 21 साल और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। ध्यान रखें कि आवेदक स्कॉलरशिप के अलावा किसी भी सोशल सिक्योरिटी स्कीम के तहत नहीं आते हैं। जिन छात्रों ने फुल टाइम रेगुलर कोर्स के लिए एनरोलमेंट किया है, वे इसके पात्र नहीं होंगे। ऐसे लोग जो पहले से अस्थायी या कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर कोई सरकारी नौकरी कर रहे हैं, उन्हें भी इसका लाभ नहीं मिलेगा। युवा श्री/विधवा पेंशन/लक्ष्मी भंडार यूजनाओं से जुड़े लोग भी इसका लाभ नहीं उठा सकते।

कैसे उठाएं लाभ?

हर विधानसभा क्षेत्र में गवर्नमेंट-एट-होम मॉडल के तहत स्पेशल कैंप लगाए जाएंगे। इस दौरान उम्मीदवार जरूरी दस्तावेजों के साथ सीधे अप्लाई कर सकते हैं। सैंपल एप्लीकेशन फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट http://wbsportsandyouth.com पर उपलब्ध है। योजना का लाभ उठाने के लिए कुछ जरूरी दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी। जिसकी लिस्ट नीचे दी गई है। आवेदन से पहले सभी दस्तावेजों को इकट्ठा करने की सलाह दी जाती है। आवेदक इन सभी दस्तावेजों की फोटोकॉपी भी बनवाकर रख सकते हैं या फिर उन्हें स्कैन करके डिजिटल फॉर्मेट में सेव कर सकते हैं।

फॉर्म के लिए डायरेक्ट लिंक

इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत

  • आधार कार्ड
  • माध्यमिक या दसवीं एडमिट कार्ड
  •   शैक्षिक योग्यता का प्रमाण पत्र
  • बैंक अकाउंट डिटेल्स
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • मोबाइल नंबर
  • जाति प्रमाण पत्र
  • एड्रेस प्रूफ (वोटर आईडी/आधार कार्ड/राशन कार्ड)
  • जन्म प्रमाण पत्र (बर्थ सर्टिफिकेट/माध्यमिक एडमिट कार्ड/आधार कार्ड)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews