मास्क न पहनने पर बैंक के सिक्योरिटी गार्ड ने ग्राहक को मार दी गोली

मास्क न पहनने पर बैंक के सिक्योरिटी गार्ड ने ग्राहक को मार दी गोली

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। कोरोना से बचने के लिए बार बार मास्क पहनने की सलाह दी जाती है। सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न पहनने पर जुर्माने का प्रावधान भी है, लेकिन क्या मास्क न पहनने पर कोई किसी को गोली मार सकता है। जी हां..ऐसा ही मामला सामने आया है उत्तर प्रदेश के बरेली में। यहां एक बैंक के गार्ड ने मास्क न पहनने पर ग्राहक को गोली मार दी।

जबलपुर : लोन के नाम पर महिला से करता था मारपीट, पुलिस ने युवक को सिखाया सबक

घटना बैंक ऑफ बड़ौदा की है, यहां सिक्योरिटी गार्ड ने मास्क न पहनने पर हुए विवाद के बाद उसे गोली मार दी। राजेश कुमार नाम का व्यक्ति किसी काम से बैंक गए थे। यहां गेट पर तैनात गार्ड केशव प्रसाद ने उन्हें मास्क न पहनने के लिए टोका और अंदर नहीं जाने दिया। थोड़ी देर बाद राजेश कुमार मास्क पहनकर आए तो गार्ड ने लंच होने की बात कही। इसी बात पर दोनों में बहस हो गई और इस दौरान गार्ड ने उनके पैर में गोली मार दी। राजेश कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं आरोपी गार्ड को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस घटना के बाद बैंक में अफरातफरी मच गई और सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहीं गार्ड का कहना है कि धक्कामुक्की के दौरान उससे गोली चल गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews