Taste Of Kashmir: बहुत प्रसिद्ध है कश्मीर के ये 9 व्यंजन, खाने के बाद कभी नहीं भूलेंगे स्वाद

Taste Of Kashmir

Taste Of Kashmir Hindi: भारत एक ऐसा देश है जो अपनी खूबसूरत और समृद्ध संस्कृति के लिए दुनिया भर में पहचाना जाता है। यहां घूमने फिरने के लिए एक से बढ़कर एक जगह मौजूद है, जो पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है। जब आप भारत पहुंचेंगे तो आपको यहां ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों से लेकर प्राकृतिक सौंदर्य और रहस्य से भरी कई जगह देखने के लिए मिलेगी।

भारत जितना अपने पर्यटक स्थलों के लिए पहचाना जाता है, इसकी उतनी ही पहचान यहां मिलने वाले स्वादिष्ट व्यंजनों के चलते भी है। बात चाहे मध्यप्रदेश के नमकीन की करी जाए या फिर राजस्थान के प्रसिद्ध दाल बाटी चूरमा की, यहां के हर राज्य के हर शहर का स्वाद अपने आप में निराला है, जो लोगों को अपनी और आकर्षित करता है।

आज हम आपको धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले कश्मीर के बेहतरीन स्वाद से रूबरू करवाते हैं और बताते हैं कि वहां पर ऐसे कौन से 9 तरह के लोकल फूड मिलते हैं, जिनका स्वाद यहां पहुंचने पर आपको जरूर लेना चाहिए।

ये है बेस्ट Taste Of Kashmir

रोगन जोश

मध्यप्रदेश के भोपाल में मिलने वाला रोगन जोश तो वैसे बहुत पसंद किया जाता है। लेकिन जब आप कश्मीर पहुंचेंगे तो आपको यहां इस मुगल रेसिपी का लाजवाब स्वाद चखने के लिए मिलेगा और इसकी खुशबू से ही आपके मुंह में पानी आ जाएगा। ये कश्मीर में मिलने वाले सबसे पॉपुलर फ़ूड में से एक है जिसका स्वाद यहां आने वाले पर्यटक भी बड़े ही चाव से लेते नजर आते हैं।

Taste Of Kashmir

गोश्ताबा

इस बेहतरीन डिश को बनाने के लिए मीटबॉल्स को दही की ग्रेवी में पकाया जाता है और इसका जो फ्लेवर निकल कर सामने आता है वह बहुत ही शानदार होता है। इसमें डाला जाने वाला मीट स्पाइसी होता है जो दही के साथ मिलकर बहुत ही शानदार फ्लेवर तैयार करता है और स्थानीय लोगों के बीच यह डिश बहुत फेमस है।

Taste Of Kashmir

दम आलू

दम आलू की सब्जी वैसे तो आपने अपने घर में भी खाई होगी जिसमें छोटे-छोटे साइज के आलू को शानदार ग्रेवी डालकर बनाया जाता है। लेकिन कश्मीर में बनाए जाने वाले इन आलू की सब्जी को बहुत ही शानदार अंदाज से तैयार किया जाता है। इसे दही की ग्रेवी के साथ बहुत ही अच्छे से पकाया जाता है और बेहतरीन टेस्ट सामने आता है।

Taste Of Kashmir

कश्मीरी राजमा

राजमा की सब्जी लगभग हर घर में कभी ना कभी बन ही जाती है। लेकिन जब कश्मीर में इसे प्याज टमाटर के पेस्ट के साथ तैयार कर इसमें इलायची और दालचीनी मिक्स की जाती है, तो इसका स्वाद और भी ज्यादा बेहतरीन हो जाता है, जो लोगों को बहुत पसंद आता है।

Taste Of Kashmir

वात यखनी

ये एक तरह का नॉन वेजिटेरियन फूड है जिससे अलग-अलग स्पाइसी इनग्रेडिएंट की ग्रेवी में पकाया जाता है। कश्मीर ही नहीं बल्कि देश और दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में इसे बड़े चाव से खाया जाता है। इसका असली स्वाद देसी कश्मीरी मसालों के साथ ही आता है। ये यहां की सबसे प्रसिद्ध डिश में से एक है।

Taste Of Kashmir

कश्मीरी साग

कश्मीरी साग को टिपिकल कश्मीरी पंडित का खाना कहा जा सकता है। इसे बनाने के लिए पालक, मस्टर्ड ऑयल और अलग-अलग तरह के मसालों का उपयोग किया जाता है और कुछ विशेष तरह के औषधीय स्पाइसेज भी डाले जाते हैं ताकि इसका स्वाद बेहतरीन बन सके।

Taste Of Kashmir

मोदुर पुलाव

बासमती चावल से बनाई जाने वाली यह डिश हमारे घर में बनने वाले चावल की पुलाव की तरह ही होती है, लेकिन इसका स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें दुनिया भर में प्रसिद्ध कश्मीर की केसर का उपयोग किया जाता है। गर्मागर्म पीले चावलों में जब केसर डाली जाती है तो बहुत ही शानदार खुशबू आती है जो किसी का भी दिल जीत सकती है।

Taste Of Kashmir

कश्मीरी मुजी गाड़

ये एक फिश डिश है जिसे दिसंबर के महीने में विशेष तौर पर बनाया जाता है। खास त्योहार और मौके पर बनाई जाने वाली इस डिश में गरम मसाले और कई तरह के हर्ब्स डाले जाते हैं। ये एक ग्रेवी वाली डिश होती है जिसे बनाने के 1 घंटे बाद सर्व किया जाता है, ताकि यह पूरी तरह से मसाले में डूब सके।

Taste Of Kashmir

खट्टे बैंगन

बैंगन की सब्जी तो आप सभी ने कभी ना कभी अपने घरों में खाई हो होगी। लेकिन जब आप कश्मीर पहुंचे तो यहां बनाए जाने वाले खट्टे बैंगनों का स्वाद लेना बिल्कुल भी ना भूलें। इस सब्जी को यहां पर खट्टी ग्रेवी के अंदर पकाया जाता है जो बहुत ही स्वादिष्ट लगती है।

Taste Of Kashmir

गर्मियों का सीजन शुरू हो चुका है और ऐसे में सभी घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं और अगर आप भी कश्मीर की खूबसूरत वादियों में अपना समय बताना चाहते हैं तो यहां पहुंचने पर इन स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद लेना बिल्कुल भी ना भूलें। कश्मीरी अंदाज में बनाई गई यह सारी डिश आपका दिल जीत लेगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews