बेस्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशन दार्जिलिंग में आखिर क्यों बंद हो गई टॉय ट्रेन, जानें

Best Destination

Best Destination : पश्चिम बंगाल में स्थित दार्जिलिंग भारत का सबसे फेमस हिल स्टेशनों में से एक है। यहां दूर-दूर से पर्यटक घूमने और हसीन वादियों का मजा लेने के लिए आते हैं। इतना ही नहीं यह डेफिनेशन टूरिस्ट के बीच काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। यहां की प्राकृतिक सौंदर्यता और छुक-छुक कर धुंआ उड़ाती हुई पटरियों पर दौड़ती टॉय ट्रेन लोगों का मन मोह लेती है।

लोग सबसे ज्यादा इसका ही लुत्फ़ उठाने के लिए दार्जिलिंग जैसी खूबसूरत जगह पर जाना पसंद करते हैं। लेकिन हाल ही में जानकारी सामने आई है कि छुक-छुक कर धुंआ उड़ाती हुई पटरियों पर दौड़ती टॉय ट्रेन को वर्ल्ड हेरिटेज साइट दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे द्वारा बंद करने का फैसला लिया गया है।

सिर्फ कुछ दिनों के लिए बंद हुई टॉय ट्रेन

Best Destination

हालांकि चिंता करने की कोई बात नहीं है क्योंकि दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे द्वारा कुछ ही दिन के लिए टॉय ट्रेन को बंद किया है। ये 31 अगस्त तक के लिए बंद की गई है। 20 जुलाई से 31 अगस्त तक 3 स्टिम जॉय राइड और 1 डिजल राइड को बंद रखा जाएगा। ये फैसला मानसून की वजह से लिया गया है। आपको बता दे, हिमालय की घाटी में बसे दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे की टॉय ट्रेन एक यूनेस्को हेरिटेज साइट है। ये देशभर में प्रसिद्ध है।

खास बात ये है कि इसे साल 1999 में इसे यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट घोषित किया गया था। सबसे ज्यादा लोग यहां कि हसीन वादियों में घूमने के साथ-साथ टॉय ट्रेन में सफर कर बर्फ से ढके कुछ पहाड़ों, कंचनजंघा की चोटी, खड़ी ढ़ाल जैसे नजारें देखने का लुत्फ़ उठाते हैं। इसके अलावा यहां लोग टाइगर हिल, बतासिया लूप, दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे, हैप्पी वैली, रॉक गार्डन, पद्मजा नायडू हिमालयन जूलॉजिकल पार्क और घूम मोनेस्ट्री का भी लुत्फ़ उठा सकते हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews