भाजपा में बड़ा बदलाव, रामलाल को BJP संगठन महामंत्री पद से हटाया, सौंपी यह जिम्मेदारी

big-change-of-bjp-national-general-secretary-ramlal-removed-from-the-post

नई दिल्ली | राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल को वापस बुलाया है|  रामलाल की 10 साल बाद संघ में वापसी हुई है। खबर है कि उनकी जगह वी. सतीश को नया भाजपा संगठन महामंत्री बनाया जा सकता है। रामलाल को RSS के अखिल भारतीय सह-प्रमुख की बागडोर सौंपी गई है| 

बता दें कि आरएसएस के इस बदलाव को रामलाल की संठगन में मूल वापसी के तौर पर भी देखा जा रहा है. दरअसल रामलाल,बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री के पद से हटना चाहते थे और उन्होंने यह इच्छा पार्टी को भी जताई थी|  खबर है कि रामलाल ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को पार्टी के महामंत्री (संगठन) के पद से मुक्त करने के लिए दो बार पत्र लिखा था। रामलाल ने 30 सितंबर 2017 को अमित शाह के नाम एक खत लिखा था| इस चिट्ठी में उन्होंने जाहिर किया था कि इस दायित्व को निभाते हुए मुझे 11 वर्ष बीत चुके हैं, मेरी आयु 65 वर्ष हो चुकी है, इसलिए आपसे अनुरोध है कि संबंधित अधिकारियों से परामर्श करके किसी अन्य को यह कार्य सौपें ताकि तेज गति से काम हो सके|

 बता दें कि रामलाल साल 2006 से बीजेपी में संगठन महासचिव का काम देख रहे थे. उन्हें नई जिम्मेदारी मिल जाने के बाद बीजेपी अब नए संगठन मंत्री की नियुक्ति करेगी| बीजेपी केंद्र में संगठन महामंत्री और प्रदेश में संगठन मंत्री संघ से भेजे जाते हैं, जो पार्टी में संगठन, संघ और बीजेपी के बीच में समन्वय का काम देखते हैं. बीजेपी में पार्टी अध्यक्ष के बाद संगठन महासचिव का पद सबसे महत्वपूर्ण होता है|

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews