पीएम स्वनिधि योजना को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, इन लोगों को मिलेगा लाभ 

पीएम स्वनिधि योजना को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, इन लोगों को मिलेगा लाभ 

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। PM SVANidhi Scheme:- बुधवार को आयोजित हुई केन्द्रीय कैबिनेट बैठक में कुछ जरूरी निर्णय लिए गए, जिसमे से एक पीएम स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना भी है। सूत्रों के मुताबिक पीएम स्वनिधि योजना क समय अवधि में वृद्धि कर दी गई है। इस योजना को 2024 तक लागू करने की मंजूरी कैबिनेट ने दी है। इसके तहत कई वेंडर्स को अब साल 2024 तक फायदा मिलेगा। साथ ही इस योजना के लिए 8100 करोड़ रुपए भी आवंटित किए गए हैं। कैबिनेट के इस फैसले की जानकारी केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दी। इस योजना को मार्च 2022 से 2024 तक बढ़ा दिया है।

यह भी पढ़े … जल्द ही Infinix Note 12 और Infinix Hot 12 होंगे धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च, जाने डीटेल  

अनुराग ठाकुर के मुताबिक यह फैसला स्ट्रीट वेंडर्स को सशक्त करने के लिए मोदी सरकार द्वारा लिया गया है। बता दें की पीएम स्वनिधि केन्द्रीय सरकार द्वारा शुरू की गई एक ऐसी योजना है जो ठेले और रेगड़ी पर समान बेचने वाले उन स्ट्रीट वेंडर्स को फायदा होता है जिन्होंने कोरोना के दौरान अपना रोजगार खो दिया था, इस योजना के तहत सरकार द्वारा स्ट्रीट वेंडर्स को 10,000 तक का लोन 1 साल के कार्यकाल के लिए दिया जाता है, वो भी बिना किसी कॉलेटरल के।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews