आंगनवाड़ी वर्कर-हेल्पर को तोहफा, मानदेय में बढ़ोतरी, इतनी बढ़कर आएगी सैलरी

bank fd rate

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। दिल्ली की केजरीवाल सरकार (Delhi Kejriwal Government) ने 23 दिनों से हड़ताल कर रहे आंगनवाड़ी वर्कर-हेल्पर को बड़ा तोहफा दिया है। दिल्ली सरकार ने आंगनवाड़ी वर्कर-हेल्पर का मानदेय बढ़ा दिया है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 9678 रुपए से बढ़ाकर 12720 रुपए किया गया है, वही आंगनवाड़ी हेल्पर का मानदेय 4839 रुपए से बढ़ाकर 6810 रुपए किया गया।यह 1 मार्च 2022 से लागू कर दिया जाएगा

यह भी पढ़े.. NSE Scam: आनंद सुब्रमण्यम को CBI ने किया गिरफ्तार, चित्रा रामकृष्ण के थे सलाहकार

दरअसल, दिल्ली में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और हेल्पर पिछले 23 दिनों से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे थे, जिसके बाद गुरुवार देर शाम दिल्ली सरकार में मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से हड़ताल खत्म करने की मांग की और मानदेय बढ़ाने का ऐलान किया है। इसके तहत  दिल्ली में आंगनवाड़ी वर्कर का मानदेय 9,678 रुपए और हेल्पर का मानदेय 4,839 रुपए से बढ़ाकर 12,720 रुपए और 6,810 रुपए किया गया है।वही आंगनवाड़ी वर्कर को 11,220 रुपए मानदेय और 1,500 रुपए कन्वेंस व कम्युनिकेशन भत्ता भी दिया जाएगा,जिसके बाद कुल मिलाकर हर महीने आंगनवाड़ी वर्कर को 12,720 रुपए मानदेय दिया जाएगा।

यह भी पढ़े… MP रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर, ये ट्रेनें 14 मार्च तक निरस्त, रूट में भी बदलाव, देखें शेड्यूल

आंगनवाड़ी हेल्पर को 5,610 रुपए मानदेय और 1,200 कन्वेंस व कम्युनिकेशन भत्ता दिया जाएगा, जिसके बाद कुल मिलाकर आंगनवाड़ी हेल्पर को 6,810 रुपए मानदेय दिया जाएगा।  यह 1 मार्च 2022 से लागू कर दिया जाएगा, इसे कैबिनेट ने भी मंजूरी दे दी है। बता दे कि इससे पहले साल 2017 में आंगनबाड़ी के वर्कर्स और हेल्पर्स का मानदेय बढ़ाया गया था। इधर वर्करों और हेल्परों ने हड़ताल खत्म करने से इंकार कर दिया है और इस वृद्धि को एक जुमला बताया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews