पुलिसकर्मियों-कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, जल्द मिलेगा वेतनमान सहित उच्चतर प्रभार का लाभ, प्रक्रिया शुरू, समिति गठित, 15 तक उपलब्‍ध होगी सूचना

employees news

Bihar Police officer Promotion : बिहार के पुलिस कर्मियों के लिए खुशखबरी है।पुलिस कर्मियों को जल्द वेतनमान सहित उच्चतर प्रभार का लाभ मिलने वाला है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आदेश जारी करने के बाद प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

समिति करेगी विचार

जानकारी के अनुसार, पुलिस कर्मियों को वेतनमान सहित उच्चतर प्रभार देने के चलते पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) आरएस भट्टी की अध्यक्षता में एक केंद्रीय स्क्रीनिंग समिति भी गठित की गई है, जो क्षेत्रीय चयन पर्षद के अनुशंसा के साथ उपलब्ध कराए गए कर्मियों व पदाधिकारियों के मनोनयन पर विचार करेगी और फिर नियुक्ति प्राधिकार के अनुमोदन के बाद प्रोन्नति के उच्चतर पद के प्रभार (वेतनमान सहित) से संबंधित आदेश निर्गत होगा।

15 नवंबर तक मिलेगी सूचना

आदेश के तहत सभी क्षेत्रीय चयन पर्षद स्क्रीनिंग समिति को अनुशंसा भेजने से पहले सूची का प्रकाशन करते हुए निर्धारित समय-सीमा के अंदर  आपत्ति प्राप्त करेंगे और फिर आपत्तियों की समीक्षा करते हुए अंतिम फैसला लिया जाएगा। 15 नवंबर तक अनुशंसित पदाधिकारियों की सूची डीजीपी कंट्रोल रूम को उपलब्ध करा दी जाएगी। खास बात ये है कि इस समिति में बतौर सदस्य सामान्य प्रशासन एवं वित्त विभाग द्वारा मनोनीत एवं डीजीपी द्वारा मनोनीत अनुसूचित जाति एवं जनजाति व अल्पसंख्यक समुदाय के एक-एक पदाधिकारी को शामिल किया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews