किसानों को बड़ी सौगात, खातों में 5000-5000 रुपए ट्रांसफर, 63 लाख को मिलेगा लाभ

farmers

हैदराबाद, डेस्क रिपोर्ट। किसानों (Telangana Farmers) को 26 जनवरी 2022 से पहले तेलंगाना सरकार (Telangana Government) ने बड़ा तोहफा दिया है।तेलंगाना की केसीआर सरकार ने रायथु बंधु योजना (Rythu Bandhu Scheme) के तहत राज्य के करीब 63 लाख किसानों के बैंक खातों में 7,411 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए हैं।इसके तहत हर किसान को 5000-5000 रुपए की किस्त मिलेगी।  इस फंड से किसान राज्यभर में 1,48,23,000 एकड़ में खेती कर सकेंगे।

यह भी पढ़े.. MPPSC: इन पदों पर भर्ती की लास्ट डेट 9 फरवरी, जल्द करें आवेदन, जानिए आयु-पात्रता

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तेलंगाना की केसीआर सरकार (Telangana KCR Government) ने आगामी रबी सीजन के लिए रायथु बंधु योजना के तहत अब तक राज्य के 62.99 लाख किसानों के बैंक खातों में 7,411.52 करोड़ रुपये जमा किए हैं। कृषि मंत्री एस. निरंजन रेड्डी ने कहा कि राज्य की प्रमुख योजना के तहत निवेश सहायता राज्य भर में 1,48,23,000 एकड़ को कवर करेगी।

यह भी पढ़े.. मध्य प्रदेश ने बनाया एक और रिकॉर्ड, इस योजनांर्गत खुलवाए 23 लाख खाते

बता दे कि रायथु बंधु योजना केन्द्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi Scheme) की तरह काम करती है। 2018 में शुरु हुई इस योजना के तहत सरकार हर साल किसानों के खाते में 10 हज़ार रुपये भेजती है। फसल के दोनों सीजन रबी और खरीफ शुरू होने से पहले सरकार 5-5 हजार रुपये किसानों के खाते में डालती है।वही इन किसानों को पीएम किसान योजना का भी लाभ मिलता है, ऐसे में इन किसानों के खाते में सालाना 16 हजार रुपए केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा ट्रांसफर किए जाते है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews