Hindi News

New Year में कर्मचारियों को मिलेगी 3 गुड न्यूज! 40000 तक बढ़ेगी सैलरी, देखें कैलकुलेशन

Written by:Pooja Khodani
Published:

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट।7th Pay Commission.2021 की तरह 2022 भी केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों खुशियों भरा होने वाला है। नए साल में कर्मचारियों को एक साथ 3 बड़ी सौगातें मिल सकती है और सैलरी में 40 हजार तक की बढ़ोतरी हो सकती है। खबर है कि नए साल में केंद्र की मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों को 3% महंगाई भत्ता और फिटमेंट फैक्टर बढ़ा सकती है, जिसका लाभ 1 करोड़ कर्मचारियों-पेंशनरों को मिलेगा।इसके अलावा 11.56 लाख से ज्यादा कर्मचारियों का हाउस रेंट अलाउंस (HRA) बढ़ाया तो वेतन में 8100 रुपए तक का इजाफा भी होगा।संभावना जताई जा रही है कि नए साल में DA, HRA और Fitment Factor पर निर्णय लिया जा सकता है।

यह भी पढ़े.. MP Weather: 24 घंटे बाद बदलेंगे मौसम के मिजाज, इन जिलों में बारिश-ओलावृष्टि के आसार, जानें अपडेट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नए साल में मोदी सरकार (Modi Government) केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों (central employees-pensioners) का महंगाई भत्ता 3 प्रतिशत और बढ़ा सकती है, जिसके बाद कुल डीए 34% हो जाएगा और सैलरी में भी 20 हजार की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।चुंकी वर्तमान में AICPI सितंबर 2021 तक के आंकड़ों के अनुसार डीए 32.81 फीसदी है और अक्टूबर-नवंबर-दिसंबर की गणना के बाद यह 34% हो जाएगा । इसका मतलब ये है कि अगर दिसंबर 2021 तक CPI(IW) का आंकड़ा 125 तक रहता है तो DA 3% वृद्धि निश्चित है और इसका भुगतान जनवरी 2022 में किया जा सकता है।

यह भी पढ़े.. MP News: 21 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस, 31 वीएलई पर भी कार्रवाई, 3 पर जुर्माना

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 34 प्रतिशत DA होने पर 18,000 रुपए बेसिक सैलरी वाले कर्मचारियों का महंगाई भत्ता सालाना 6,480 रुपए और 56000 सैलरी वाले का सालाना महंगाई भत्ता 20,484 रुपए हो जाएगा।इससे करीब 1 करोड़ 68 लाख कर्मचारी और 48 लाख पेंशनर्स को लाभ मिलेगा और सैलरी में भी एक बड़ा उछाल आएगा।वही 2022 में मोदी सरकार द्वारा फिटमेंट फैक्टर करीब 3.68 फीसदी बढ़ाया जा सकता है,जिसके बाद 8,000 रुपये की बढ़ोतरी से कर्मचारियों का मूल वेतन बढ़कर 26,000 रुपये हो जाएगा।इससे पहले आखरी बार फिटमेंट फैक्टर को 2016 में बढ़ाया गया था,  जिसमें कर्मचारियों का न्यूनतम बेसिक वेतन 6,000 रुपये से बढ़कर 18,000 रुपये किया गया था। इससे बेसिक वेतन बढ़ने से DA भी अपने आप बढ़ जाएगा।

11.56 कर्मचारियों का बढ़ेगा HRA

इसके अलावा नए साल में केंद्र की मोदी सरकार हाउस रेंट अलाउंस (HRA) की भी सौगात दे सकती है। HRA बढोतरी से सैलरी में 8100 रुपए तक का इजाफा होगा। इसके लिए इंडियन रेलवे टेक्निकल सुपरवाइजर्स एसोसिएशन (IRTSA) और नेशनल फेडरेशन ऑफ रेलवेमेन (NFIR) ने 1 जनवरी 2021 से HRA बढ़ाने की मांग है, जिसके बाद वित्त मंत्रालय एक प्रस्ताव बनाकर मंजूरी के लिए रेलवे बोर्ड (Railway Board) के पास भेज दिया है और अब बस 11.56 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मंजूरी का इंतजार है। DA 25 प्रतिशत से अधिक हो जाएगा, तो HRA भी बढ़ जाएगा।इसकी दर 8, 16, 24 प्रतिशत से बढ़कर 9, 18 और 27 प्रतिशत होगी। उदाहरण के तौर पर अगर किसी का मूल वेतन 30,000 रुपये है, तो उसे लगभग 5400 रुपये से 8100 रुपये प्रति माह का HRA का लाभ मिलेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews