Hindi News

क्या कर्मचारियों को मिलेगा 18 महीने का बकाया डीए एरियर? जानें संसद में सरकार ने क्या दिया जवाब?

Written by:Pooja Khodani
Published:
संसद में केन्द्र सरकार ने साफ कर दिया है साल 2020 में कोरोना महामारी से इकोनॉमी को बड़ा नुकसान हुआ था, ऐसे में फिलहाल 18 महीने के बकाया किस्तों का भुगतान करना संभव नहीं है।
क्या कर्मचारियों को मिलेगा 18 महीने का बकाया डीए एरियर? जानें संसद में सरकार ने क्या दिया जवाब?

देश के एक करोड़ केन्द्रीय कर्मचारियों पेंशनरों के लिए बड़ी खबर है। कोरोना काल महामारी के समय रोके गए 18 महीने के डीए एरियर पर एक बार फिर केन्द्र सरकार ने अपना रूख साफ कर दिया है।वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने स्पष्ट शब्दों में कह दिया है कि महंगाई भत्ता या महंगाई राहत का बकाया दिया जाना संभव नहीं है। इन भत्तों का ‘एरियर’ जारी नहीं किया जाएगा। बता दे कि केंद्र सरकार द्वारा हर साल जनवरी/जुलाई में DA में वृद्धि की जाती है।इसी क्रम में 2020-21 में भी डीए बढाया गया था लेकिन कोविड महामारी के चलते जनवरी 2020 से जनवरी 2021 तक का डीए का एरियर रोक दिया गया था, जिसकी लगातार मांग उठ रही है।

लोकसभा सांसद ने 18 महीने के बकाया एरियर पर पूछा सवाल

दरअसल, 11 अगस्त को संसद के मानसून सत्र के दौरान लोकसभा में सपा सांसद आनंद भदौरिया ने केन्द्र सरकार से सवाल पूछा था कि क्या कोविड-19 के दौरान कर्मचारियों एवं पेंशनरों के लिए महंगाई भत्ता और महंगाई राहत, 18 महीने के लिए रोक दी गई थी, उसे जारी नहीं किया गया।इसे जारी नहीं करने के क्या कारण हैं। क्या सरकार कर्मचारियों द्वारा व्यय किया जाना सुनिश्चत करने के लिए इसे जारी करेगी।

वित्त मंत्रालय ने दिया ये जवाब

इस पर वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने जवाब देते हुए बताया कि सरकार के कर्मचारियों-पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ता या महंगाई राहत की 1 जनवरी 2020, 1 जुलाई 2020 और 1 जनवरी 2021 से  देय तीन किस्तों को फ्रीज करने का निर्णय कोविड-19 के दौरान लिया गया था, जिसका मकसद सरकारी वित्त पर दबाव को कम करना था।  वर्ष 2020 में वैश्विक महामारी के विपरीत वित्तीय प्रभाव तथा सरकार द्वारा किए गए कल्याणकारी उपायों के वित्तपोषण का वित्त वर्ष 2020-21 के बाद राजकोषीय प्रभाव पड़ा, इसलिए महंगाई भत्ता/महंगाई राहत का बकाया दिया जाना संभव नहीं है।कुल मिलाकर सरकार ने एक बार फिर 18 महीने का बकाया DA/DR देने से साफ तौर पर इंकार कर दिया है।

अगर भुगतान होता तो DA Arrears के मिलते 2.20 लाख तक?

  • नेशनल काउंसिल ऑफ जेसीएम के शिवगोपाल मिश्रा का कहना है कि लेवल-1 के कर्मचारियों का DA एरियर 11,880 रुपए से लेकर 37,554 रुपए के बीच बनता है।
  • लेवल-13 (7TH CPC बेसिक पे-स्केल 1,23,100 रुपए से 2,15,900 रुपए) या लेवल-14 (पे-स्केल) के लिए कैलकुलेशन की जाएगी तो एक कर्मचारी के हाथ में महंगाई भत्ता एरियर का 1,44,200 रुपए से 2,18,200 रुपए का भुगतान किया जाना है।
  • अगर कर्मचारी का मूल वेतन 18,000 रुपये है, उसे 3 महीने के हिसाब से बकाया डीए एरियर (4,320+3,240+4,320) = 11,880 रुपये मिल सकता है।
  • अगर कर्मचारी का मूल वेतन 56,000 रुपये है उसे 3 महीने का (13,656 + 10,242 + 13,656) = 37,554 रुपये का डीए एरियर भुगतान किया जाना है।
    लेवल-13 (7TH CPC बेसिक पे-स्केल 1,23,100 रुपये से 2,15,900 रुपये) ।
  • लेवल-14 (पे-स्केल) के लिए DA एरियर का 1,44,200 रुपये से 2,18,200 रुपये भुगतान किया जाना है।

(यह आंकड़े एक उदाहरण के तौर पर दर्शाए गए है, इसमें बदलाव हो सकता है।)

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews