सरकारी शिक्षकों-कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, रूक सकता है जुलाई का वेतन, 15 अगस्त से पहले पूरा करें ये काम, निर्देश जारी

MP NEWS

धनबाद, डेस्क रिपोर्ट। झारखंड के धनबाद के सरकारी शिक्षकों के लिए बड़ी खबर है। डीएसई ने निर्देश जारी किए है कि जब तक सरकारी स्कूल के शिक्षकों की बायोमीट्रिक अटेंडेंस नही लगती, तब तक उनका वेतन रोका जाए।धनबाद के सरकारी स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों को बायोमीट्रिक उपस्थिति पर ही वेतन दिया जाएगा। हालांकि यह आदेश वीक्षण, परीक्षक कार्य में प्रतिनियुक्त शिक्षकों पर लागू नहीं होगा।

यह भी पढ़े.. CG Weather: चक्रवाती बारिश का खतरा, 19 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया रेड-येलो अलर्ट

झारखंड के धनबाद का सरकारी स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों की बायोमीट्रिक उपस्थिति में राज्य में 23वां स्थान है, ऐसे में राज्य सरकार द्वारा ई-विद्यावाहिनी पोर्टल पर शिक्षकों की उपस्थिति कम होने के चलते डीएसई व डीईओ को वीडियो कॉन्फ्रेंस की समीक्षा में सुधार लाने के आदेश दिए गए है।इसके बाद डीएसई इंद्रभूषण सिंह ने सभी बीईईओ को वेतन रोकने संबंधित यह आदेश जारी किया है।वही झारखंड शिक्षा परियोजना निदेशक ने आदेश में कहा है कि खराब बायोमीट्रिक डिवाइस की मरम्मत 15 अगस्त के पहले करवा लें।

यह भी पढ़े.. कर्मचारी को बड़ी राहत, मिलेगा पेंशन का लाभ, 8 सप्ताह में होगा एरियर का भुगतान, जानें सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

डीएसई ने अपने पत्र में बीईईओ को लिखा है कि धनबाद के सरकारी स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों को बायोमीट्रिक उपस्थिति पर ही वेतन दिया जाए। ऐसा नहीं करने वाले शिक्षकों का वेतन रोका जाए। शिक्षकवार बायोमीट्रिक उपस्थिति का आकलन करें। जितने दिन उपस्थिति बायोमीाट्रिक पर नहीं दिखायी जाती है, उतने दिनों का वेतन स्थगित कर दिया जाएगा। उन्हें उपस्थित अवधि के ही वेतन का भुगतान किया जाएगा।


Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews