Hindi News

खुशखबरी: कर्मचारियों-अधिकारियों को मिलेगा प्रमोशन का तोहफा, प्रक्रिया जारी, जल्द जारी होगा आदेश

Written by:Pooja Khodani
Published:
खुशखबरी: कर्मचारियों-अधिकारियों को मिलेगा प्रमोशन का तोहफा, प्रक्रिया जारी, जल्द जारी होगा आदेश

बोकारो, डेस्क रिपोर्ट।Employees News. सेल के हजारों कर्मचारियों-अधिकारियों (SAIL Employees) के लिए खुशखबरी है। स्टील अथारिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड सेल के बोकारो इस्पात संयंत्र सहित अन्य इकाई में कार्यरत कर्मचारियों-अधिकारियों को जल्द ही प्रमोशन का लाभ मिलने वाला है, इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वही खबर है कि पदोन्नति के बाद कई कर्मचारियों के विभाग में भी फेरबदल हो सकता है।

यह भी पढ़े.. खतरे में MP के हजारों डॉक्टरों का पंजीयन! 15 मई लास्ट डेट, मेडिकल काउंसिल जारी करेगा नोटिस

संभावना जताई जा रही है कि प्रमोशन आर्डर 30 जून 2022 तक जारी कर दिया जाएगा। सेल मुख्यालय  ने प्रमोशन के पात्र संयंत्रकर्मियों के CCR के मूल्यांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी है और जल्द ही चयनित कर्मचारियों की फाइल को विजिलेंस विभाग में NOC के लिए भेजा जाएगा। सतर्कता विभाग से अंतिम स्वीकृति मिलते ही उन्हें उनके वर्तमान ग्रेड से नए ग्रेड में पदोन्नति दे दी जाएगी।

माना जा रहा है कि कंपनी में अनाधिशासी संवर्ग के कर्मचारियों को एस-1 से एस-10 ग्रेड तक को पदोन्नति दी सकती है वही अधिशासी संवर्ग में ई-1 से ई-5 ग्रेड के अधिकारी प्रमोशन के पात्र होंगे। BLL सहित सेल के अन्य इकाई में लगभग 2000 अफसरों को प्रमोशन की सौगात दी जाएगी।हर कर्मचारियों को उसके मापदंड के हिसाब से प्रमोशन दिया जाएगा।

यह भी पढ़े.. SSC 2022: 18 मई से शुरू होगी ये परीक्षा, 25271 पदों पर होनी है भर्ती, ये रहेंगे नियम

इसके अलावा वे अधिकारी जो ई-1 से ई-2 ग्रेड में एक ही पद पर 4-5 साल से कार्यरत है, उन्हें उनके विभागीय क्रियाकलाप के आधार पर प्रमोशन दिया जाएगा। प्रबंधक व उससे ऊपर संवर्ग के अफसरों को प्रमोशन के लिए साक्षात्कार के दायरे में रखा जाएगा।इसके लिए मई अंत तक साक्षात्कार कमेटी का गठन कर सीजीएम, जीएम के अलावा प्रमुख इकाई के अधिकारियों को प्रमोशन के लिए बतौर सदस्य नियुक्त किया जाएगा।

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews