बड़ी खबर : लता मंगेशकर कोरोना पॉजिटिव, ICU में भर्ती

बड़ी खबर : लता मंगेशकर कोरोना पॉजिटिव, ICU में भर्ती

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। महाराष्ट्र में तेजी के साथ फैलते कोरोना ने भारत रत्न, स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) को भी अपनी चपेट में ले लिया है। 92 साल की लता दीदी (Lata Didi) को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्हें डॉक्टर्स की सलाह पर ब्रीच कैंडी अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया है। अच्छी बात ये है कि लत डीडी को कोरोना के हलके लक्षण हैं।

लता मंगेशकर की भांजी रचना ने उनके स्वास्थ्य के बारे में समाचार एजेंसी ANI को बताया कि ” अभी वे ठीक हैं, उनकी उम्र को देखते हुए डॉक्टर्स की सलाह पर उन्हें अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया है। कृपया हमारी निजता का सम्मान रखें और दीदी के लिए दुआएं करें।”

ये भी पढ़ें – Corona update: इंदौर में कोरोना ब्लास्ट, एक दिन में मिले 948 लोग पॉजिटिव

ये भी पढ़ें – मंत्री उषा ठाकुर का बेतुका बयान, तुम्हारे मास्क से मेरा गमछा 4 गुना ज्यादा मजबूत

लता मंगेशकर की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद बॉलीवुड सहित पूरी दुनियां में फैले उनके फैंस ने दुआ करना शुरू कर दी है। गौरतलब है कि कोरोना ने महाराष्ट्र को इस समय सबसे ज्यादा प्रभावित कर रखा है, कई फ़िल्मी हस्ती इसकी चपेट में हैं।  सोमवार को महाराष्ट्र में 33470 नए मामले सामने आये इनमें से 13648 मामले अकेले मुंबई में ही निकले।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews