Airtel Sim यूज करने वालों को बड़ा झटका, महंगे हो रहे प्लान्स

Airtel Sim यूज करने वालों को बड़ा झटका, महंगे हो रहे प्लान्स

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। एयरटेल ग्राहकों के लिए चुनौतियां कम होने का नाम नहीं ले रही, कंपनी ने प्लान रेट बड़ाने की घोषणा सार्वजनिक करते हुए, उपभोक्ताओं को करारा झटका दिया है। ग्राहकों को सूचित किया गया है कि कंपनी एक बार फिर टैरिफ कीमतों को बढ़ा सकती है। कंपनी के CEO गोपाल विट्टल ने इसका संकेत दिया है।

यह भी पढ़ें – SBI ATM से कैश निकालने की सोच रहे हैं तो हो जाएं सावधान, जानें पूरी प्रक्रिया

BSNL को छोड़कर पिछले वर्ष के अंत में ही टेलीकॉम कंपनियों ने अपने प्रीपेड प्लान्स की दरों को 18 से 25 प्रतिशत तक बढ़ाया था। उसी फेहरिस्त में शामिल एयरटेल ने एक बार फिर रेट बढ़ाने के संकेत दिए हैं। कंपनी CEO गोपाल विट्ठल ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि कंपनी इस वर्ष अपनी दर बढ़ा सकती है, जिसमें ARPU(average revenue per use) 200 रू तक किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें – New Business opportunity: यह खास तरह के फूल की खेती आपको लाखों रुपए देगी कमा कर, जाने पूरी जानकारी

ET की रिपोर्ट के आधार पर कहा जा सकता है कि एयरटेल 5G के बेसिक रेट्स से खुश नहीं हैं। कंपनी के CEO विट्टल ने कहा कि “इंडस्ट्री को कीमतों में कमी की उम्मीद थी, कमी तो की गई है लेकिन उससे इंडस्ट्री संतुष्ट नहीं हैं। कंपनियां उम्मीद कर रही है कि TRAI कीमतों में और कमी करेगी।” उन्होंने आगे कहा, “मुझे उम्मीद है कि हमें इस साल के दौरान ट्रैरिफ हाइक दिखना शुरू हो जाएगा। मेरा मानना है कि इस लेवल पर टैरिफ हाइक अभी भी बहुत लो है। पहले पोर्ट के लिए 200 की जरूरत होगी और इसके लिए कम से कम एक बार टैरिफ की कीमत बढ़ेगी।” उनका मानना है कि ग्राहक इस प्राइस हाइक को एक्सेप्ट कर लेंगे, क्यूंकि पिछले प्राइस हाइक के बाद के तीन महीनों में एयरटेल के ग्राहकों की संख्या में इजाफा हुआ है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews