IRCTC से टिकट बुकिंग पर बड़ी अपडेट, आपको ये बदलाव जानना जरूरी है

mp rail news today

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। घूमने के शौकीनों के लिए भारतीय रेल एक सुविधाजनक साधन है। IRCTC से घर बैठे ही व्यक्ति टिकट बुक कर लेता है, रेलवे स्टेशन की लम्बी लाइन और भीड़ से उसे मुक्ति मिल जाती है। लेकिन आपको ये भी याद रखना होगा कि IRCTC सुविधाओं के साथ साथ ट्रेन टिकट के नियमों में भी समय समय पर बदलाव करता है।

यहाँ हम आपको IRCTC (Indian Railway Catering and Tourism Corporation) द्वारा हाल ही में किये गए एक बड़े बदलाव के बारे में बताने जा रहे हैं।  ये बदलाव हुआ है ट्रेन टिकट बुकिंग प्रोसेस में (IRCTC Ticket Booking Process)। अब यात्री को ट्रेन का टिकट बुक करते समय IRCTC को अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी वेरिफाई कराना जरूरी होगा। यदि आप ऐसा नहीं करते हैं तो टिकट बुक नहीं होगा।

ये भी पढ़ें – Shivraj Cabinet Meeting : पुलिसकर्मियों के लिए बड़ा निर्णय, इन प्रस्तावों को मिली मंजूरी, 2 किस्त में उपलब्ध होगी राशि

यहाँ आपको बता दें कि टिकट बुक कराते समय मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी वेरिफाई कराने की शर्त ऐसे यात्रियों के लिए लागू होगी जिन्होंने कोरोना काल में  IRCTC से ट्रेन का टिकट बुक नहीं किया।

 ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोना चांदी में बड़ी उछाल, यहां देखें बाजार का हाल

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews