Coronavirus: कोरोना का तांडव जारी, एक और BJP नेता ने जिंदगी हारी

Coronavirus: कोरोना का तांडव जारी, एक और BJP नेता ने जिंदगी हारी

नई दिल्ली।
देश की राजधानी दिल्ली (delhi) में कोरोना (corona) का तांडव थमने का नाम नही ले रहा है। आए दिन मरीजों के आंकडों में बढ़ोत्तरी हो रही है। जहां कोरोना पॉजिटिवों की संख्या 34687 हो गई है, जिसमें 20871 एक्टिव केस हैं। वही दिल्ली में मौत का आंकड़ा 1000 के पार हो गया है।गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी(BJP) के दिल्ली इकाई से जुड़े संजय शर्मा (Sanjay sharma) का कोविड-19(Covid-19) से निधन हो गया।

बताया जा रहा है कि लॉकडाउन (lock down) लगने के बाद से वह दिल्ली में जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने का कार्य कर रहे थे कि इस बीच वह कोरोना वायरस की चपेट में आ गए। इलाज के दौरान गुरुवार को उनकी मौत हो गई।वह राज्य में पार्टी की एक कमेटी के अध्यक्ष थे।शर्मा के निधन के बाद पार्टी में शोक लहर दौड़ गई है।दिल्ली भाजपा के प्रदेश महामंत्री राजेश भाटिया (BJP State General Secretary Rajesh Bhatia) ने संजय शर्मा के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, “कोरोना काल में सेवा करने वाले बीजेपी दिल्ली के समिति अध्यक्ष संजय शर्मा का कोरोना के कारण निधन हो गया है। प्रभु से प्रार्थना करता हूं दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं परिवार को दुख सहने की शक्ति दे।”वहीं, दिल्ली भाजपा नेता नीलकांत बख्शी(Delhi BJP leader Neelkant Bakshi) ने भी संजय शर्मा के निधन पर दुख जताया।

बता दे कि स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, गुरुवार को शहर में 65 लोगों ने दम तोड़ा। साथ ही 486 लोग कोरोना से रिकवर हो गए। दिल्ली में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 34687 हो गई है। इनमें से 12731 लोग इस महामारी से उबर चुके हैं जबकि 1085 लोगों की मौत हो चुकी है। राजधानी में कोरोना के कुल 20871 एक्टिव केस हैं। राजधानी में अब कोरोना के 271516 टेस्ट किए गए हैं। शहर में कंटेनमेंट जोन की संख्या 216 है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews