Hindi News

BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया मसूरी का गुप्त दौरा, 2027 चुनाव की तैयारियों पर कार्यकर्ताओं के साथ की अहम बैठक

Written by:Rishabh Namdev
Published:
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का मसूरी दौरा राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल गोपनीय तरीके से हुए इस दौरे में उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक की है। वहीं बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सोमवार को उत्तराखंड के मसूरी पहुंचे। दरअसल उनका यह दौरा पहले से सार्वजनिक नहीं किया गया था। मसूरी पहुंचने के बाद उन्होंने पार्टी के स्थानीय नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान संगठन से जुड़े कई विषयों पर चर्चा हुई। बैठक में पार्टी की गतिविधियों की समीक्षा की गई और आगामी चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं से फीडबैक भी लिया गया है।

दरअसल इस बैठक के दौरान अध्यक्ष नितिन नवीन ने कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया। उन्होंने संगठन को और मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा है कि पार्टी की मजबूती का आधार जमीनी स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ता होते हैं। इसी कारण बूथ स्तर तक सक्रियता बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच लगातार संपर्क बनाए रखने और सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने की बात कही है।

संगठन को मजबूत करने पर रहा फोकस

वहीं मसूरी में आयोजित बैठक का मुख्य केंद्र संगठनात्मक गतिविधियां रहीं। पार्टी पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को क्षेत्र में चल रहे कार्यक्रमों और संगठन की स्थिति की जानकारी दी। कार्यकर्ताओं ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में पार्टी की गतिविधियां लगातार जारी हैं और कार्यकर्ता विभिन्न स्तरों पर सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। बैठक में बूथ प्रबंधन, जनसंपर्क अभियान और स्थानीय स्तर पर संगठन के विस्तार जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई है।

अध्यक्ष नितिन नवीन ने कार्यकर्ताओं से सुझाव लिए

वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कार्यकर्ताओं से सुझाव भी लिए और उनकी बातों को ध्यान से सुना। दरअसल उन्होंने कहा कि जनता से सीधा जुड़ाव किसी भी राजनीतिक संगठन की सबसे बड़ी ताकत होती है। वहीं बैठक में मौजूद नेताओं ने बताया कि क्षेत्र में पार्टी के कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जा रहे हैं। इसके अलावा विभिन्न सामाजिक और जनसंपर्क गतिविधियों के माध्यम से लोगों तक पहुंच बनाई जा रही है।

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा

दरअसल इस बैठक में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भी बातचीत हुई। जानकारी के अनुसार पार्टी नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को क्षेत्र में हुए विकास कार्यों और जनता के बीच उनकी प्रतिक्रिया की जानकारी दी। इस दौरान मसूरी विधानसभा क्षेत्र में सड़क, पेयजल, पर्यटन और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्यों का भी उल्लेख किया।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews