पुल पार करते नदी में बही दुल्हा-दुल्हन की कार, ग्रामीणों ने जान पर खेल कर बचाया

पुल पार करते नदी में बही दुल्हा-दुल्हन की कार, ग्रामीणों ने जान पर खेल कर बचाया

रांची।

देश के अधिकतर राज्यों में मानसून ने दस्तक दे दी है और बारिश का दौर शुरु हो गया है। कही नदी-नाले उफान पर है तो कही शुरुआती दिनों में ही बाढ़ जैसे हालात बनते नजर आ रहे है वही हादसे भी हो रहे है। रविवार को झारखंड के पलामू जिले में शादी से लौट रहे दूल्हा-दुल्हन की कार नीचे मलय नदी में जा गिरी। कार नदी के तेज धार में आधा किलोमीटर दूर तक बहते चली गयी। हालांकि इस दौरान ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर कार में सवार वर-वधू समेत छह बारातियों का रेस्क्यू कर सकुशल निकाल लिया।

जानकारी के अनुसार, लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के गांव रजहारा के दिग्विजय सिंह की शादी खुशबू मनिका थाना के माईल मटलौंग के साथ सतबरवा के राधा कृष्ण मंदिर में हुई थी। शादी रचाकर अपनी दुल्हन के साथ दूल्हा दिग्विजय सिंह कार से लेस्लीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत अपने गांव राजहरा लौट रहे थे। उस कार में दूल्हा-दुल्हन के साथ कुल छह लोग सवार थे। लौटते समय खामडीह-बोहिता मार्ग के बीच में पड़नेवाली मलय नदी पर बने झरीवा छलका पुलिया पार करते समय कार पानी के बहाव को सहन नहीं कर सकी औऱ बह गई। हालांकि इस दौरान ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर कार में सवार वर-वधू समेत छह बारातियों का रेस्क्यू कर सकुशल निकाल लिय।

बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने दुल्हा-दुल्हन को पुल पार करने को मना किया था बावजूद इसके उन्होंने जोखिम उठाया। हादसे के दौरान छलका पुलिया पर डेढ से दो फीट पानी उपर से बह रहा था। पानी का दवाब छलका पुलिया में टकराने के बाद और तेज गति से वेग बढ गया था और कार अनियंत्रित होकर बह गई।इसके बाद आधा किमी तक बह चुके कार को खामडीह और नावाटोली के ग्रामीणों ने पानी में छलांग लगाकर बचाया। साथ ही रस्सी समेत कई जुगाड़ लगाकर कार और दुल्हा –दुल्हन समेत छह बारातियों को बाहर निकालने में कामयाब रहे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews