
नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट| केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक (Ramesh Pokhriyal Nishank) ने सीबीएसई 10वीं 12वीं परीक्षा 2021 (CBSE Exam) की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इसके अनुसार कक्षा 10वीं 12वी की CBSE Board Exam 4 मई से 10 जून तक होंगी|
सीबीएसई 10वीं 12वीं की परीक्षा 4 मई से शुरू होंगी और 10 जून तक चलेंगी। प्रैक्टिकल एग्जाम 1 मार्च से होंगे। परीक्षाओं के परिणाम 15 जुलाई तक जारी हो जाएंगे। परीक्षा का पूरा शेड्यूल (डेट शीट) जल्द ही जारी किया जा सकता है। शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने गुरुवार को अपने संबोधन में कहा- कोरोनाकाल में टीचर्स और पैरेंट्स ने जिस तरह खुद को तैयार किया है, वो काबिले तारीफ है।
इससे पहले, शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ने स्पष्ट किया था कि कक्षा 10 और 12 के लिए सीबीएसई बोर्ड परीक्षा केवल पेन और पेपर मोड में आयोजित की जाएगी। शनिवार को उन्होंने जानकारी दी थी कि, वे 31 दिसंबर, गुरुवार को कक्षा 10 और 12 परीक्षा की तारीखों की घोषणा करेंगे।
Announcing the date of commencement for #CBSE board exams 2021. @SanjayDhotreMP @EduMinOfIndia @cbse @mygovindia @MIB_India @PIB_India @DDNewslive https://t.co/PHiz3EwFvz
— Dr. Ramesh Pokhriyal Nishank (@DrRPNishank) December 31, 2020
निदेशक और संपादक

