CBSE 12th Result : अगस्त-सितंबर में होगी वैकल्पिक परीक्षा, सुप्रीम कोर्ट में दिया हलफनामा

cbse

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में सोमवार को बोर्ड परीक्षाओं और मूल्यांकन संबंधी याचिकाओं पर सुनवाई हुई। इस दौरान केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं की वैकल्पिक लिखित परीक्षा अगस्त-सितंबर में कराने की बात कही है। सीबीएसई द्वारा 31 जुलाई तक हाल ही में बने क्राइटेरिया के आधार पर 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।

MP News : ज्योतिरादित्य सिंधिया की सुरक्षा में बड़ी चूक,14 पुलिसकर्मी सस्पेंड

सीबीएसई ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर करते हुए कहा कि 15 अगस्त से 15 सितंबर के बीच 12वीं की लिखित परीक्षा आयोजित कराई जा सकती है। ये वैकल्पिक परीक्षा होगी और जो छात्र-छात्राएं 31 जुलाई तक जारी किए गए रिजल्ट से संतुष्ट नहीं होंगे, वे इसमें शामिल हो सकते हैं। इस परीक्षा में मिले नंबरों को फाइनल मार्क्स माना जाएगा। सीबीएसई ने बताया कि 12वीं का रिजल्ट 30:30:40 क्राइटेरिया के आधार पर तैयार किया जा रहा है, मगर जो छात्र इस रिजल्ट को लेकर संतुष्ट नहीं होंगे और लिखिल परीक्षा में बैठना चाहेंगे, उनका फाइनल रिजल्ट लिखित परीक्षा के आधार पर तैयार किया जाएगा। इसके लिए छात्रों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। बोर्ड जल्द ही इस बारे में जानकारी जारी करेगा।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews