CBSE 12th Results 2020: सीबीएसई ने जारी किए परिणाम, ऐसे चेक करें

CBSE 12th Results 2020:  सीबीएसई ने जारी किए परिणाम, ऐसे चेक करें

नई दिल्ली।

लंबे इंतजार के बाद सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (CBSE) ने सोमवार को 12वीं का रिजल्‍ट जारी कर दिया हैं। रिजल्ट www.cbse.nic.in पर देखे जा सकते हैं।सीबीएसई स्टूडेंट्स अपनी डिजिटल मार्कशीट और सर्टिफिकेट डिजिलॉकर एप से डाउनलोड कर सकते हैं। एप डाउनलोड करने के बाद सीबीएसई रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, ओटीपी और 6 अंकों के रोल नंबर से लॉग इन करना होगा। डिजिलॉकर की डिटेल्स सीबीएसई द्वारा स्टूडेंट्स के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भी भेज दी गई है।इस साल कुल पास परसेंटेज 88.78% रहा है। पिछले साल 83.40% छात्र उत्तीर्ण हुए थे। अब CBSE 10वीं के रिजल्ट का इंतजार है।

सबसे अच्छा रिजल्ट त्रिवेंद्रम का रहा, जहां 97.67 फीसकी छात्र उत्तीर्ण हुए। इसके बाद क्रमश: बेंगलुरू (97.05%), चेन्नई (96.17%), दिल्ली वेस्ट (94.61%), दिल्ली ईस्ट (94.14%), पंचकुला (92.52%), चंडीगढ़ (92.04%), भुवनेश्वर (91.46%), भोपाल (90.95%), पुणे (90.24%), अजमेर (87.60%), नोएडा (84.87%), गुवाहाटी (83.37%), देहरादुन (83.22%), प्रयागराज (82.49%), पटना (74.57%) रहे।

दरअसल, 15 फरवरी से 30 मार्च के बीच परीक्षा आयोजित की गई थी। कुल 13109 स्कूलों में बनाए गए 4984 सेंटर्स में परीक्षा हुई थी। इस बार मेरिट लिस्ट जारी नहीं कई गई है। इस साल लड़कियों का रिजल्‍ट 92.15 प्रतिशत रहा है जबकि लड़कों का 86.19 प्रतिशत। लड़कियों ने लड़कों की तुलना में 5.96 फीसदी बेहतर प्रदर्शन किया है। ट्रांसजेंडर छात्रों का पास प्रतिशत 66.67 प्रतिशत रहा है।इस साल 11 लाख 92 हजार 961 छात्र बैठे थे और उनमें से 10 लाख 59 हजार 80 पास हुए हैं। टोटल पास पर्सेंटेज 88.78% रहा है जो 2019 के मुकाबले 5.38% ज्यादा है।

खास बात ये है कि सीबीएसई बोर्ड ने पहले ही बता दिया था कि रिजल्ट 15 जुलाई तक जारी कर दिया जाएगा। सीबीएसई बोर्ड के जिन स्टूडेंट्स के सभी एग्जाम नहीं हो पाए थे उन्हें भी उनके अन्य एग्जाम्स के आधार पर नंबर दिए गया हैं। जिन्होंने 3 से ज़्यादा परीक्षा दी हैं, उन्‍हें बेस्ट ऑफ 3 के एवरेज से बचे हुए विषय के अंक मिले हैं तथा जिन्होंने 3 परीक्षा दी हैं, उन्‍हें बेस्ट ऑफ 2 का औसत तथा – जिन्होंने 1 या 2 ही परीक्षा दी हैं, उनके इंटरर्नल के नंबर तथा प्रैक्टिकल के स्‍कोर का औसत के नियम पर नंबर दिए गए हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews